Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»जेब पर बढ़ेगा बोझ! बेगूसराय से बछवाड़ा तक बढ़ा टोल टैक्स, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें; देखें- सूची..
    Begusarai News

    जेब पर बढ़ेगा बोझ! बेगूसराय से बछवाड़ा तक बढ़ा टोल टैक्स, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें; देखें- सूची..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 28, 2025 12:18 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Govindpur (Murli Toll) of Bachhwara
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Govindpur (Murli Toll) of Bachhwara : यदि आप भी सड़क मार्ग से बेगूसराय से बछवाड़ा के गोविंदपुर (मुरली टोल) होते हुए समस्तीपुर या फिर मुजफ्फरपुर जाते हैं तो, यह खबर आपके बड़े काम की है। दरसअल, बछवाड़ा NH-122 गोविंदपुर (मुरली टोल) से गुजरने वाले चार चक्का एवं उससे ऊपर के वाहन चालकों को 1 अप्रैल 2025 से नई टोल दरों का भुगतान करना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्देशानुसार, नए शुल्क निर्धारित किए गए हैं।

    फास्टैग अनिवार्य और वीआईपी लेन की सुविधा

    टोल प्लाजा पर दो अप एवं दो डाउन बूथ के साथ-साथ बड़े वाहनों के लिए विशेष वीआईपी लेन बनाए गए हैं। सभी बूथों पर फास्टैग रीडर लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को टोल पर रुककर नकद भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब गाड़ियां 20 से 30 मीटर के दायरे में आती हैं, तो फास्टैग रीडर स्वतः टैक्स काट लेता है, जिससे समय और ईंधन की बचत होती है।

    नई टोल दरें (1 अप्रैल 2025 से प्रभावी)

    कार, जीप, लाइट मोटर वाहन

    • पुरानी दर: अप – ₹45, अप व डाउन – ₹65, मासिक पास – ₹1445
    • नई दर: अप – ₹45, अप व डाउन – ₹70, मासिक पास – ₹1535 (अधिकतम 50 यात्राओं के लिए)

    लाइट कमर्शियल वाहन, मिनी बस

    • पुरानी दर: अप – ₹70, अप व डाउन – ₹105, मासिक पास – ₹2335
    • नई दर: अप – ₹75, अप व डाउन – ₹110, मासिक पास – ₹2480 (अधिकतम 50 यात्राओं के लिए)

    बस, ट्रक (टू एक्सएल)

    • पुरानी दर: अप – ₹145, अप व डाउन – ₹220, मासिक पास – ₹4895
    • नई दर: अप – ₹155, अप व डाउन – ₹235, मासिक पास – ₹5200 (अधिकतम 50 यात्राओं के लिए)

    कमर्शियल वाहन (थ्री एक्सएल)

    • पुरानी दर: अप – ₹160, अप व डाउन – ₹240, मासिक पास – ₹5340
    • नई दर: अप – ₹170, अप व डाउन – ₹255, मासिक पास – ₹5670 (अधिकतम 50 यात्राओं के लिए)

    एचसीएम, ईएमई, एमएवी (फोर टू सिक्स एक्सएल)

    • पुरानी दर: अप – ₹230, अप व डाउन – ₹345, मासिक पास – ₹7675
    • नई दर: अप – ₹245, अप व डाउन – ₹365, मासिक पास – ₹8150 (अधिकतम 50 यात्राओं के लिए)

    ओवरसाइज वाहन (सेवन एक्सएल और अधिक)

    • पुरानी दर: अप – ₹280, अप व डाउन – ₹420, मासिक पास – ₹9345
    • नई दर: अप – ₹300, अप व डाउन – ₹445, मासिक पास – ₹9925 (अधिकतम 50 यात्राओं के लिए)

    स्थानीय वाणिज्यिक वाहनों के लिए विशेष टोल शुल्क

    बेगूसराय जिले में निबंधित वाणिज्यिक वाहनों के लिए एकल यात्रा शुल्क निम्नानुसार है:

    • कार, जीप, हल्के मोटर वाहन: ₹25
    • हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस: ₹35
    • बस या ट्रक (2 एक्सएल): ₹80
    • वाणिज्यिक वाहन (3 एक्सएल): ₹85
    • भारी वाहन (4-6 एक्सएल): ₹120
    • ओवरसाइज वाहन: ₹150

    स्थानीय निवासियों के लिए विशेष मासिक पास

    टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के निजी गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए वर्ष 2025-26 का मासिक शुल्क ₹350 निर्धारित किया गया है।

    टोल टैक्स से मुक्त वाहन

    निम्नलिखित वाहनों को टोल टैक्स से छूट दी गई है:

    • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों के वाहन
    • विदेशों से राजकीय दौरे पर आए मेहमानों के वाहन
    • एंबुलेंस और शव वाहन
    • मान्यता प्राप्त पत्रकारों के वाहन

    NHAI के निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से नई दरें लागू कर दी जाएंगी। इससे टोल प्लाजा की व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी और फास्टैग प्रणाली के कारण यात्रियों को कम समय में टोल पार करने की सुविधा मिलेगी। – टोल प्लाजा मैनेजर रजनीश कुमार





    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में टॉयलेट करने गए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस..
    Next Article Begusarai Crime News : बेगूसराय में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपी पति और ससुराल वाले फरार..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    By सुमन सौरबOctober 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार…

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.