Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»सिमरिया Six Lane Ganga Bridge पर कब से दौड़ेगी गाड़ी? यहां जानें- Latest Update
    Begusarai News

    सिमरिया Six Lane Ganga Bridge पर कब से दौड़ेगी गाड़ी? यहां जानें- Latest Update

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबOctober 14, 2024 1:56 pmUpdated:October 14, 2024 2:01 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Mokama-Simariya Six Lane Ganga Bridge Update
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Mokama-Simariya Six Lane Ganga Bridge Update : उत्तर और दक्षिण बिहार को एक साथ जोड़ने वाली राजेंद्र सेतु के समानांतर बन रहे सिक्स लेन सड़क ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है. दरअसल, गंगा नदी के ऊपर पर बन रहे एशिया का सबसे अधिक चौड़ा एक्स्ट्रा डोजेज, स्टे केबल सिक्स लेन ब्रिज पर जल्द ही गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी.

    बता दे की 1,137 करोड़ की लागत मोकामा के औटा और बेगूसराय के सिमरिया के बीच गंगा पर सिक्स लेन सड़क पुल का निर्माण किया जा रहा है. अब महज 8 जगहों पर सेगमेंट रखने का कार्य शेष बचा हुआ है. NHAI द्वारा पुल को दिसंबर 2024 में ही चालू करने की योजना थी. लेकिन, बाढ़ के चलते निर्माण कार्य ठप हो गया था. इसी वजह से पुल को चालू करने की संभावित तिथि अप्रैल 2025 कर दी गई है.

    जानकारी के मुताबिक, गंगा नदी पर 1.86Km लंबे पुल और दोनों तरफ 3015 मीटर लंबे छह लेन और 3275 मीटर के चार लेन एप्रोच का निर्माण किया जा रहा है. एप्रोच में एक रेलवे ओवरब्रिज और दो रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण होना है. आरओबी में दो स्टील गर्डर लगे हैं. इसमें से एक को असेंबल कर तैयार कर लिया गया है. दूसरे की सभी सामग्री निर्माण स्थल पर पहुंच गई है. पहला लॉन्च होते ही दूसरे का असेंबल कार्य शुरू कर दिया जाएगा. जबकि, एक आरयूबी स्टील गर्डर और दूसरा कंक्रीट बाक्स बेस होगा. दोनों का एक- एक पार्ट बनकर तैयार है. दूसरे पार्ट का भी निर्माण अंतिम चरण में है.

    वही, औटा से हाथीदह व सिमरिया बिंद टोली से राजेन्द्र पुल स्टेशन NH -31 तक में सिक्सलेन का एक आरओबी और दो आरयूबी का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा रास्ते में 6 वेकल अंडर ब्रिज भी होगा. हाथीदह रेलवे जंक्शन के पास आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है. जहां SH -106 के ऊपर से NH -31 गुजरेगी. औटा के पास दो जगहों पर रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है.

    औटा व सिमरिया साइड में एप्रोच पथ मिलाकर कुल 8.15Km लंबा इस ब्रिज का निर्माण कार्य हो रहा है. यह ब्रिज का पूरा लोड केबल पर ही रहेगा. ब्रिज की चौड़ाई 34 मीटर होगी. ब्रिज पर 13-13 मीटर चौड़ा दोनों ओर 3-3 लेन की सड़क रहेगी. जबकि, ब्रिज के दोनों साइड 1.5 मीटर चौड़ी फुटपाथ रहेगी.

    मालूम हो की वर्तमान समय से बेगूसराय से मोकामा और लखीसराय जाने के लिए लोग दो लेन वाले राजेंद्र पुल का इस्तेमाल करते हैं. इसके एक लाइन पर ज्यादातर मरम्मत कार्य चलता रहता है. इस कारण एक लेन से ही गाड़ियों का आवागमन होता है. पुल के दोनों तरफ पर सभी गाड़ियों को रोक दिया जाता है. इसके बाद अलग-अलग समय में वाहनों को पार कराया जाता है.

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, जुलूस पर असामाजित तत्वों ने किया हमला…
    Next Article चुनाव से पहले Bihar में 15 हजार पदों पर होगी बहाली, यहां पढ़ें- पूरी डिटेल..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    By The Begusarai DeskApril 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख…

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.