Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में मंत्री अशोक चौधरी बने ड्राइवर, डीएम को बगल में बैठाकर खुद चलाई गाड़ी..
    Begusarai News

    बेगूसराय में मंत्री अशोक चौधरी बने ड्राइवर, डीएम को बगल में बैठाकर खुद चलाई गाड़ी..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 15, 2025 10:22 amUpdated:June 15, 2025 10:29 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय में एक अनोखा और चर्चित नजारा देखने को मिला जब बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर सरकारी गाड़ी चलाई और उनके साथ फ्रंट सीट पर कोई और नहीं बल्कि बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला मौजूद थे। इस दौरान गाड़ी की पिछली सीट पर विधायक राजकुमार सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय बैठे हुए नजर आए।

    रामकथा महायज्ञ में हुए शामिल

    दरअसल, शहर के रतनपुर में श्रीराम कथा सह महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी शनिवार देर शाम पहुंचे थे। कथा स्थल पर पहुंचकर उन्होंने श्रद्धा भाव से श्रीराम कथा का श्रवण किया और धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

    कार्यक्रम के समापन के बाद जब मंत्री बाहर निकले तो उन्होंने खुद गाड़ी की ड्राइविंग सीट संभाली और बगल में डीएम तुषार सिंगला को बैठाया। मंत्री के इस अंदाज ने सभी को चौंका दिया। वही, श्रीराम कथा के मंच से अपने संबोधन में मंत्री अशोक चौधरी ने धर्म और समाज को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा-

    “धर्म कभी भेदभाव नहीं सिखाता। सत्यनारायण भगवान की पूजा में भी कहा जाता है— धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में विश्वास हो, और विश्व का कल्याण हो।”

    उन्होंने यह भी कहा कि रतनपुर की धरती राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से समृद्ध रही है। यहां इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, भाईचारे और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

    इधर, मंत्री के गाड़ी चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कोई इसे सादगी और जमीन से जुड़ाव की मिसाल बता रहा है तो कुछ लोग इसे एक राजनीतिक स्टाइल स्टेटमेंट के तौर पर देख रहे हैं। आमतौर पर मंत्री या वीआईपी लोग गाड़ी की पिछली सीट पर बैठते हैं, लेकिन अशोक चौधरी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में भीषण आग, ट्रैक्टर और कार राख
    Next Article बेगूसराय में मजदूर का बेटा NEET परीक्षा में लहराया सफलता का परचम!
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    By सुमन सौरबOctober 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार…

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.