Begusarai News : जमीनी-विवाद के चलते बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, फिर एसिड डालकर शरीर को जलाया…

सुमन सौरब
2 Min Read

Begusarai Crime News : बेगूसराय से एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। यहां अपराधियों ने पहले एक बुजुर्ग की हत्या कर शरीर को तेजाब से जला दिया। उसके बाद घर से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे शव फेंक दिया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सुगा गांव की है। बता दे की इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान स्व. रायबहादुर महतो के 60 वर्षीय पुत्र फूलो महतो के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुबह तीन-चार लोग घर से बुलाने आए थे। जिसके बाद फूलो महतो पुरे दिन गायब रहे। शाम में एक महिला ने कहा कि फूलो महतो की लाश नदी किनारे पड़ी है। जब देखा तो लाश बुरी स्थिति में पड़ी थी। जगह-जगह जले के निशान थे। आंख में एसिड डाला गया है।

घटना के संबंध में मृतका की बहू ने बताया कि करीब 6 महीने से 5 कट्ठा जमीन के लिए विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी को लेकर हत्या हुई है। जिससे जमीन विवाद है। वो भी बुलाने आया था, पर वो दरवाजे तक नहीं आया। वो मंदिर के पास खड़ा था।

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि फूलो महतो के परिजनों ने पहले लाश को घर लाया, फिर स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। जब समझौता नहीं हुआ तब पुलिस को सूचना दी। इस पूरे मामले को लेकर बखरी पुलिस ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।