Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सितंबर में 26 तस्कर गिरफ्तार; गांजा-स्मैक समेत कई मादक पदार्थ बरामद

    October 15, 2026 6:01 pm

    दुर्गा पूजा को लेकर बेगूसराय में अलर्ट, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस; सोशल मीडिया पर भी नजर…

    October 15, 2026 5:47 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की DM ने की समीक्षा, नवंबर तक पूरा होगा NH-31 फ्लाईओवर…

    October 14, 2026 6:53 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय कोर्ट का बड़ा फैसला: BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष को 4 साल की जेल, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को भी दोषी करार
    Begusarai News

    बेगूसराय कोर्ट का बड़ा फैसला: BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष को 4 साल की जेल, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को भी दोषी करार

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबSeptember 23, 2025 10:35 pmUpdated:September 24, 2025 12:02 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Thebegusarai©️
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय से बड़ी खबर करीब 33 साल पुराने पुलिस पर फायरिंग मामले में मंगलवार को स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया। अदालत ने BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष और चर्चित बाहुबली नेता राम लखन सिंह और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह एवं उनके सहयोगी वीरेंद्र ईश्वर उर्फ शोषण सिंह को दोषी करार दिया है।

    विशेष न्यायाधीश सह एडीजे-2 संजय कुमार की अदालत ने राम लखन सिंह ( Ram Lakhan Singh )और वीरेंद्र ईश्वर को पुलिस पर गोलीबारी मामले में चार-चार साल की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। वहीं, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह (Surajbhan Singh)को एक साल की सजा सुनाई गई, हालांकि जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें 25-25 हजार रुपए के दो बेल बांड भरकर जमानत मिल गई।

    क्या है मामला?

    पूरा मामला 9 अक्टूबर 1992 का है। एफसीआई ओपी क्षेत्र के मोम फैक्ट्री में अपराधियों के जुटने की सूचना पर एफसीआई ओपी समेत 3-4 थानों की पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस ने फैक्ट्री का मुख्य दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी के बाहर आने के बजाय पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई।

    फायरिंग रुकने के बाद पुलिस ने अंदर धावा बोला और मौके से भाजपा नेता राम लखन सिंह और उनके ड्राइवर वीरेंद्र ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई अन्य आरोपी भाग निकले। छापेमारी में पुलिस ने एक रेगुलर राइफल, एक देसी पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन और एक सैन्य रंग का बैग भी बरामद किया था। पूछताछ में राम लखन सिंह ने फरार साथियों में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह का नाम भी बताया।

    अदालत का फैसला

    अदालत ने दोष सिद्ध होने पर राम लखन सिंह और वीरेंद्र ईश्वर को आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) में 4-4 साल सश्रम कारावास और 5-5 हजार रुपए जुर्माना, आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए में 4-4 साल जेल और 5-5 हजार जुर्माना, धारा 26 और 27 में 3-3 साल जेल और जुर्माना तथा धारा 353 (सरकारी काम में बाधा) में 1 साल जेल और 1-1 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई।

    वहीं, सूरजभान सिंह को धारा 353 में दोषी मानते हुए 1 साल जेल और 1 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई। हालांकि अधिवक्ता मंसूर आलम की पैरवी पर उन्हें अदालत से जमानत मिल गई।

    Begusarai news BJP Begusarai Ram Lakhan Singh
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में फिर पकड़ा गया घूसखोर पदाधिकारी, निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर ऐसे दबोचा..
    Next Article बेगूसराय की मौसम तो बेवफा निकली..अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का गला काट डाला
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सितंबर में 26 तस्कर गिरफ्तार; गांजा-स्मैक समेत कई मादक पदार्थ बरामद

    October 15, 2026 6:01 pm

    दुर्गा पूजा को लेकर बेगूसराय में अलर्ट, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस; सोशल मीडिया पर भी नजर…

    October 15, 2026 5:47 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की DM ने की समीक्षा, नवंबर तक पूरा होगा NH-31 फ्लाईओवर…

    October 14, 2026 6:53 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    बेगूसराय में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सितंबर में 26 तस्कर गिरफ्तार; गांजा-स्मैक समेत कई मादक पदार्थ बरामद

    October 15, 2026 6:01 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सितंबर में 26 तस्कर गिरफ्तार; गांजा-स्मैक समेत कई मादक पदार्थ बरामद

    By सुमन सौरबOctober 15, 2026 6:01 pm

    Begusarai News : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

    दुर्गा पूजा को लेकर बेगूसराय में अलर्ट, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस; सोशल मीडिया पर भी नजर…

    October 15, 2026 5:47 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की DM ने की समीक्षा, नवंबर तक पूरा होगा NH-31 फ्लाईओवर…

    October 14, 2026 6:53 pm

    बेगूसराय में उद्योगों की समस्याओं के समाधान पर जोर, DM रिची पांडेय ने किया उद्योग संवाद…

    October 14, 2026 6:48 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.