Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : सरकारी स्कूल का ताला तोड़ इनवर्टर और साउंड सिस्टम ले उड़े चोर, प्रधान शिक्षिका ने नशेड़ियों पर जताया शक

    May 18, 2026 12:25 pm

    Bihar bullet train corridor: क्या आपकी जमीन भी रुट में है? वाराणसी- सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन आपको बना सकती है करोड़पति!

    May 15, 2026 10:09 am

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»काबर टाल में हरसाई चेकडैम निर्माण पर विवाद: किसानों की उपजाऊ भूमि डूबने की आशंका, हजारों ग्रामीणों में आक्रोश..
    Begusarai News

    काबर टाल में हरसाई चेकडैम निर्माण पर विवाद: किसानों की उपजाऊ भूमि डूबने की आशंका, हजारों ग्रामीणों में आक्रोश..

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiJuly 7, 2025 8:51 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Kabar Tall
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    बेगूसराय (बिहार): काबर टाल क्षेत्र में हरसाई गांव के समीप बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा चेकडैम निर्माण की योजना को लेकर स्थानीय किसानों, मजदूरों और आमजन में तीव्र विरोध देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस योजना के कारण हजारों बीघा उपजाऊ खेती योग्य भूमि जलमग्न हो जाएगी, जिससे क्षेत्र की कृषि व्यवस्था और आजीविका पर भारी असर पड़ेगा।

    जलजमाव रोकने के बजाय जलजमाव पैदा कर रहा है प्रस्तावित चेकडैम : विशेषज्ञों और स्थानीय नागरिकों के अनुसार, काबर बगरस नहर के प्रवाह को अवरुद्ध कर हरसाई में चेकडैम बनाना एक अवैज्ञानिक निर्णय है। इससे न केवल जल निकासी बाधित होगी, बल्कि टाल क्षेत्र की दोफसली खेती योग्य ज़मीनें स्थायी रूप से दलदली बन जाएंगी।

    1951 की ऐतिहासिक योजना से उलट है यह प्रस्ताव : गौरतलब है कि देश की आजादी के बाद, 1951-56 के बीच बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह और सिंचाई मंत्री रामचरित्र सिंह की अगुवाई में काबर-बगरस नहर योजना शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य था—काबर और उससे जुड़े चौर क्षेत्र के जलजमाव को समाप्त कर दो फसल वाली उपजाऊ भूमि तैयार करना। बगरस में बने सुलिस गेट ने इस उद्देश्य को साकार किया और लाखों किसानों की तकदीर बदली।

    आज उसी ऐतिहासिक योजना के उलट, हरसाई में चेकडैम निर्माण उस पूरी प्रणाली को नष्ट करने जैसा है।

    कौन होंगे प्रभावित?

    इस चेकडैम के निर्माण से बेगूसराय जिले के कई गांवों की लगभग 5 लाख से अधिक आबादी प्रभावित होगी। इनमें प्रमुख हैं:

    • गढ़पुरा ब्लॉक: रजौर, सकरा, मणिकपुर
    • छौड़ाही ब्लॉक: एकमबा, नारायण पीपर
    • चेरिया बरियारपुर: खांजहांपुर, सकरबासा, परोड़ा
    • बखरी: दुनही, कुंभी, विक्रमपुर
    • मंझौल क्षेत्र: मंझौल पंचायत 1, 2, 3, 4, श्रीपुर, मेहदा शाहपुर, महेशबारा, पहसारा

    इन गांवों की उपजाऊ जमीनें जलजमाव की चपेट में आकर खेती के लायक नहीं रह जाएंगी, जिससे व्यापक पलायन, रोजगार का नुकसान, और आर्थिक तबाही की आशंका जताई जा रही है।

    जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल : ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चेरिया बरियारपुर और बखरी के विधायक तथा बेगूसराय के सांसद इस जनविरोधी योजना पर चुप हैं। सवाल उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर जनविरोध और संभावित नुकसान के बावजूद वे क्यों कार्रवाई नहीं कर रहे?

    चेकडैम निर्माण: जनहित या सरकारी राशि की बर्बादी? सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हरसाई में चेकडैम निर्माण पर ₹8.50 करोड़ से अधिक की लागत आनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह न केवल सरकारी राशि की बर्बादी है, बल्कि एक जनविरोधी परियोजना है, जो क्षेत्रीय जरूरतों और ऐतिहासिक भूगोल को नजरअंदाज करती है।

    किसानों की मांग

    • योजना पर पुनर्विचार हो, हरसाई चेकडैम निर्माण को तत्काल रोका जाए
    • काबर टाल क्षेत्र की स्थानीय विशेषज्ञ समिति द्वारा भूगोल, इतिहास और कृषि पर प्रभाव का अध्ययन कराया जाए
    • काबर बगरस नहर की सफाई और पुनरुद्धार की दिशा में कार्य किया जाए
    • जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर किसानों को दोफसली खेती में मदद दी जाए

    काबर टाल को चाहिए वैज्ञानिक और जनहितकारी योजना : काबर टाल क्षेत्र के लोग विकास विरोधी नहीं, बल्कि जनविरोधी और अवैज्ञानिक योजनाओं के खिलाफ हैं। स्थानीय प्रशासन और बिहार सरकार को चाहिए कि वह जमीन पर उतरकर स्थानीय भूगोल और जनसंख्या की जरूरतों को समझे और उसी आधार पर नीतिगत फैसले ले।

    Kabar Lake Kabar Tal Check Dam Construction
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : थाने से फरार हुआ हत्यारोपी, SP ने मांगा स्पष्टीकरण…लापरवाह पुलिस पर गिरी गाज…
    Next Article मेहनत की मिसाल बनी पल्लवी- बेगूसराय की बेटी बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट..
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : सरकारी स्कूल का ताला तोड़ इनवर्टर और साउंड सिस्टम ले उड़े चोर, प्रधान शिक्षिका ने नशेड़ियों पर जताया शक

    May 18, 2026 12:25 pm

    Bihar bullet train corridor: क्या आपकी जमीन भी रुट में है? वाराणसी- सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन आपको बना सकती है करोड़पति!

    May 15, 2026 10:09 am

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : सरकारी स्कूल का ताला तोड़ इनवर्टर और साउंड सिस्टम ले उड़े चोर, प्रधान शिक्षिका ने नशेड़ियों पर जताया शक

    By सुमन सौरबMay 18, 2026 12:25 pm

    Begusarai News : सिंधौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एन.पी.एस. कोयारी टोल, नागदह (वार्ड नंबर 11)…

    Bihar bullet train corridor: क्या आपकी जमीन भी रुट में है? वाराणसी- सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन आपको बना सकती है करोड़पति!

    May 15, 2026 10:09 am

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.