Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai Railway Station के विकास को मिली रफ्तार, 64 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी..
    Begusarai News

    Begusarai Railway Station के विकास को मिली रफ्तार, 64 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी..

    Kundan RajBy Kundan RajDecember 21, 2025 9:37 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Railway
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Railway Station : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के विकास में अब चार चांद लगने वाले हैं। भले ही अमृत भारत योजना के तहत अभी कोई ठोस कार्य शुरू नहीं हो सका हो, लेकिन रेलवे प्रशासन ने छोटी-मोटी, किंतु अत्यंत आवश्यक सुविधाओं के विकास की दिशा में कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में करीब पांच वर्षों से अर्धनिर्मित पड़े फुट ओवरब्रिज और रैंप को पूरा करने की पहल शुरू की गई है।

    वर्तमान में प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर रैंप का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर उतरने के लिए पिछले पांच वर्षों से रैंप की सुविधा नहीं थी। इससे यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लंबे इंतजार के बाद अब रेलवे प्रशासन की नींद टूटी है और अधूरे पड़े रैंप को पूरा करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

    उल्लेखनीय है कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन से रेलवे को प्रतिवर्ष लगभग 29 करोड़ रुपये की आमदनी विभिन्न माध्यमों से होती है। इसके बावजूद स्टेशन आज भी कई बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। भीषण गर्मी में यात्रियों को धूप में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है, वहीं बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे ट्रेन पकड़ने की मजबूरी बनी रहती है। अब इन समस्याओं के समाधान के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर यात्री शेड के विस्तार का निर्णय लिया है।

    रेलवे स्टेशन के समग्र विकास को गति देने के लिए फिलहाल 64 करोड़ 41 लाख 81 हजार 900 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में एक नया प्रवेश व निकास द्वार बनाया जाएगा। वर्तमान में स्टेशन पर केवल उत्तरी हिस्से से ही प्रवेश और निकास की व्यवस्था है। इसके अलावा इसी राशि से प्लेटफॉर्म पर यात्री शेड का विस्तार किया जाएगा और वर्षों से अधूरे पड़े रैंप को भी पूर्ण रूप से तैयार किया जाएगा।

    हालांकि बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहले से ही विश्वस्तरीय स्टेशन और अमृत भारत योजना में शामिल है, लेकिन इन योजनाओं के तहत अब तक कोई भी कार्य धरातल पर नहीं उतर सका है। हैरानी की बात यह है कि बेगूसराय से कम राजस्व देने वाले कई रेलवे स्टेशनों को इन योजनाओं के तहत विकसित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेलवे ने तत्काल राहत देने के उद्देश्य से 64 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति दी है, जिससे स्टेशन के कायाकल्प की उम्मीद जगी है।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Begusarai Railway Begusarai Railway Station Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए साल से पहले तेल टैंकर में छिपाकर झारखंड से Begusarai लाई जा रही थी 25 लाख की शराब
    Next Article Begusarai में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत, 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना लागू
    Kundan Raj
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    By The BegusaraiOctober 31, 2026 4:26 pm

    Bakhri News : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी…

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.