बखरी/बेगसराय : बखरी थाना क्षेत्र के कारगिल चौक पर लगे भारतीय जनता पार्टि का होर्डिंग को मंगलवार की रात्रि में असमाजिक तत्वों द्वारा फ़ाड़ दिया गया। इस घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बिनोद कुमार दास उर्फ बिनोद राम ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा बखरी मंझौल रूट के कारगिल थाना चौक स्थित एक होर्डिंग पिछले एक सप्ताह से लगे हुए थे। जिसमें भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मंत्री बनाए जाने पर बधाई शुभकामनाए दिए थे। जिसे लगता है ब्लेड या धारदार चीजों के माध्यम से फाड़ दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले में आपातकाल की 50 वीं बरसी पर एक कार्यक्रम दिवस मनाने के लिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे आऐ हुए थे । इस कार्यक्रम को लेकर बखरी विधानसभा के अधिकांश कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। बुधवार सुबह सूचना मिली कि कारगिल थाना चौक स्थित लगे बैनर को फ़ाड़ दिया गया। बिनोद राम द्वारा बताया गया कि हमने बैनर को फाड़ते किन्हीं को नही देखा लेकिन ऐसा करना वैसे लोगों के मानसिकता को दर्शाता है।
इस घटना से कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखा जा रहा है। घटना से दुखी बिनोद राम काफ़ी आहत नज़र आए और उन्होंने बताया कि किन्हीं को इस तरह का कृत्य नही करना चाहिए। सभी नेता होर्डिंग लगाते हैं। जिससे क्षेत्रों से एक अच्छी मेसेज पहूंच सके लेकिन कुछ लोगों को होर्डिंग लगाना अच्छी नहीं लगता है उन्होंने कहा बखरी थाने को सूचना दी जा रही है जिससे इस तरह कि घटना दुबारा ना हो।