Begusarai से Patna के लिए चलेगी एक और नई ट्रेन, टाइम टेबल जारी..

सुमन सौरब
2 Min Read

Begusarai To Patna New Train : बेगूसराय रेलवे स्टेशन को एक नई ट्रेन की सौगात मिल गई है. जी हां..अब बेगूसराय स्टेशन से कोसी सुपर एक्सप्रेस के बाद और राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पहले पटना जाने के लिए आपको एक और नई ट्रेन मिल जाएगी. अच्छी बात यह है कि ये ट्रेन चलने से पटना आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ में कमी आएगी.

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरायगढ़ और देवघर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर होकर पाटलिपुत्र और सरायगढ़ के बीच चलेगी, जो राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का क्लोन कहलाएगी.

गाड़ी सं. 05573 सरायगढ़-पाटलिपुत्र स्पेशल

बता दे की 05573 सरायगढ़-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन 16.अक्टूबर से 15 नवंबर तक रोजाना सरायगढ़ से 04.20 बजे खुलकर 04.48 बजे सुपौल, 05.55 बजे सहरसा, 06.25 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 07.08 बजे मानसी, 07.20 बजे खगड़िया, 07.53 बजे बेगुसराय, 08.15 बजे बरौनी, 08.45 बजे बछवारा, 09.20 बजे शाहपुर पटोरी, 10.10 बजे हाजीपुर एवं 10.25 बजे सोनपुर रूकते हुए 11.40 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.

गाड़ी सं. 05574 पाटलिपुत्र-सरायगढ़ स्पेशल

बता दे की 05574 पाटलिपुत्र-सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन 16.अक्टूबर से 15 नवंबर तक रोजाना पाटलिपुत्र से 12.15 बजे खुलकर 12.58 बजे सोनपुर, 13.10 बजे हाजीपुर, 13.55 बजे शाहपुर पटोरी, 14.35 बजे बछवारा, 15.10 बजे बरौनी, 15.38 बजे बेगुसराय, 16.53 बजे खगड़िया, 17.16 बजे मानसी, 17.55 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 19.30 बजे सहरसा, 20.10 बजे सुपौल रूकते हुए 21.30 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी.

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।