बखरी के राटन पंचायत में 24 लाभुकों को मिला कबीर अंत्येष्ठि योजना का चेक..

Govind Kumar
1 Min Read

बखरी/बेगूसराय : राटन पंचायत के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया जीवो देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कल्याणकारी योजना अंतर्गत कबीर अंत्येष्ठि योजना के अंतर्गत कुल 24 लाभुकों के बीच प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बखरी महेश चंद्र के द्वारा तीन-तीन हजार रुपये का चेक वितरण किया गया।

संचालन मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम ने किया। वहीं उप मुखिया अजित कुमार ,समाजसेवी जितेन्द्र जीतू आदि ने सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित लोगों ने बेटी को सम्मान,शिक्षा,हक अधिकार देने एवं बाल-विवाह,दहेज – प्रथा के विरुद्ध अभियान छेड़ने हेतु संकल्प लिया।

Share This Article
Follow:
गोविन्द कुमार thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2019 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त प्राप्त की है। वही Nalanda open University से Mjmc की डिग्री प्राप्त की है ।अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, शिक्षा,आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।