Bihar के राजगीर खेल परिसर में होगा महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन..

Share

Asian Hockey Champions Trophy (Women) 2024 : बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेल का आयोजन होने जा रहा है. जी हां…सही सुन रहे हैं आप! बिहार की इकलौते राजगीर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का आयोजन होने जा रहा है. इस खेल में भारत सहित अन्य देशों की कारोब 6 टीमें भाग ले रही हैं.

जानकारी के मुताबिक, ये टीमें चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया एवं जापान हैं. एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का आयोजन राजगीर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 11 नबंवर से 20 नबंवर तक किया जाएगा. जिसमे भारतीय टीम 4 नवम्बर को ही बिहार आकर खेल अभ्यास करेंगी.

बताते चलें कि CM नीतीश कुमार 14 अक्टूबर को Trophy Tour को हरी झंडी दिखायेंगे. मालूम हो की देश के विभिन्न राज्यों में भ्रमण के अलावा 20 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक बिहार के विभिन्न जिलों में Trophy Tour का आयोजन किया जायेगा. एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है.

बताया जाता है कि एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन को लेकर बिहार के डीजीपी आलोक राज की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में कई ऐजेंडा, बिन्दुओं पर चर्चा, उच्च पदाधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन् के संदर्भ में समीक्षा की गयी.

Share
सुमन सौरब
सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Articles: 974