Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धमकी इंस्टाग्राम के माध्यम से दी गई थी। मामले में पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी, जिसके बाद समस्तीपुर और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को बेगूसराय के तेघड़ा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद मेराज (21 वर्ष), निवासी रोसड़ा, समस्तीपुर के रूप में की गई है। पुलिस पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि धमकी वाले पोस्ट…
Begusarai News : बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब घात लगाए अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया के छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों और पिस्तौल के बल पर की गई बर्बर पिटाई में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। खेत से लौटते वक्त रास्ते में किया हमला घायल की पहचान नावकोठी गांव निवासी एवं पूर्व मुखिया सोनू कुमार के छोटे भाई रूपेश कुमार के रूप में की गई है। घटना उस समय हुई जब रूपेश कुमार शनिवार की…
बेगूसराय : जमीन विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग किसान को पीट-पीटकर मार डाला, फिर गांव से फरार..
Begusarai News : बेगूसराय में जमीन-विवाद एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गया। शाम्हो थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक 60 वर्षीय किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बिजुलिया गांव निवासी स्वर्गीय जोगी सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या पुरानी जमीन रंजिश को लेकर की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट…
Begusarai News : बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत आज शनिवार को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। उन्होंने खोदावंदपुर प्रखंड में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। समस्तीपुर से बेगूसराय के रास्ते में प्रशांत किशोर का विभिन्न स्थानों पर नागरिक अभिनंदन किया गया। इसी कड़ी में सागी चौक, सिवान चौक पोखर आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में पार्टी और उनके समर्थकों ने ढोल- नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें फूल- माला से लाद दिया। प्रशांत किशोर के पीछे गाड़ियों…
राजेंद्र सेतु पर ‘स्पाइडर मैन’ स्टाइल में लूट- चलती ट्रेन से मोबाइल की चोरी..और फिर नदी में छलांग..
Begusarai News : अगर आप ट्रेन से राजेंद्र सेतु यानी सिमरिया पुल होते हुए यात्रा कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। खिड़की या गेट पर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाना अब खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि अपराधियों ने अब लूट की नई तकनीक अपना ली है और वो भी ‘स्पाइडरमैन’ स्टाइल में… हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अपराधी चलती ट्रेन के करीब पुल से झूलता हुआ एक यात्री के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश करता है। यह घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है, जब हटिया से पूर्णिया…
Chirag Paswan : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मिराज इदरीसी नामक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से दी गई है। इस गंभीर मामले को लेकर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने शुक्रवार रात लगभग सवा दस बजे जानकारी दी कि चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी के संबंध में पटना स्थित साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अप्रत्याशित हार के डर से राजद के आपराधिक तत्व, जो बिहार में जंगलराज 2.0 लाना चाहते हैं, बौखलाहट में अब…
Begusarai News : गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 171 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। एसडीपीओ नवीन कुमार ने बताया कि यह गांजा नेपाल से लाया जा रहा था और बेगूसराय में इसकी सप्लाई की तैयारी थी। सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना और डीआईईयू की संयुक्त टीम ने…
बेगूसराय में बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी, पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने लगाई फांसी
Begusarai News : बेगूसराय में बहन की शादी के महज कुछ घंटे पहले एक भाई ने आत्महत्या कर ली। मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी का है, जहां कुंभी गांव निवासी मंटून सदा का पुत्र नंदलाल सदा ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के अनुसार, नंदलाल सदा अपनी बहन की शादी के मौके पर अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल लखीसराय गया था। लेकिन वहां पहुंचते ही उसे यह पता चला कि उसकी पत्नी ने किसी और से शादी कर ली है। यह जानकारी मिलते ही नंदलाल सदमे में आ…
हथियार की नोंक पर ‘डांस’! बेगूसराय में वायरल वीडियो ने पुलिस की बढ़ाई चिंता, जांच में जुटा प्रशासन
Begusarai News : सोशल मीडिया पर हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन और वीडियो वायरल करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। ताजा मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मेहदा शाहपुर गांव से सामने आया है, जहां एक युवक का हथियार लहराते हुए भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक भोजपुरी गाने की धुन पर डांस कर रहा है, जबकि उसके हाथ में पिस्टल साफ तौर पर दिखाई…
Begusarai News : बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने 23 वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोग खेत की ओर जा रहे थे, तब सड़क किनारे झाड़ियों में एक गड्ढे में पड़ी युवक की लाश पर उनकी नजर पड़ी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी अरुण महतो के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा से आलापुर जाने वाली सड़क के गौड़ा…
