Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Tourist Places In Begusarai : अगर आप बेगूसराय के रहने वाले हैं या नए साल पर कहीं पास में ही सुकून और मस्ती की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बिहार की औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान रखने वाला बेगूसराय पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरा हुआ जिला है। यहां प्रकृति, आस्था और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है, जो नए साल के जश्न को यादगार बना सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ नया साल सेलिब्रेट करने के लिए बेगूसराय के ये पर्यटन स्थल सबसे बेहतर विकल्प हैं Tourist Places in Begusarai…
Giriraj Singh : अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस की तुलना राजद से करते हुए कहा कि अब कांग्रेस भी टुकड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा स्थिति देखकर लगता है कि पार्टी दो खेमों में बंट चुकी है। पार्टी का नेतृत्व राहुल करेंगे या प्रियंका, यह कांग्रेस का आंतरिक और पारिवारिक मामला है, लेकिन इस मुद्दे पर राहुल गांधी की चुप्पी कई सवाल…
Bakhri Degree College : बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को बखरी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने बखरी स्थित निर्माणाधीन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रशासनिक-सह-शैक्षणिक भवन का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गति एवं गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। इसके पश्चात डीएम ने निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज, बखरी का निरीक्षण किया। इस दौरान…
State-level Under-14 cricket in Begusarai : बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) प्रतियोगिता 2025–26 (State-level Under-14 cricket in Begusarai )का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में तिरहुत प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सारण प्रमंडल को 8 विकेट से पराजित कर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए…
Begusarai News : आज बुधवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत नावकोठी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत में डीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं की अद्यतन समीक्षा करने का निर्देश दिया। इसके बाद कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग की समीक्षा शिक्षा विभाग की समीक्षा…
Begusarai News : बेगूसराय में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार सुबह एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने जदयू के एक छात्र नेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमती के पास की बताई जा रही है। गोली लगने से घायल छात्र नेता की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी विजेंद्र राय के पुत्र सोनू कुमार राय के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सोनू राय को आनन-फानन में…
6 दिन पहले कोलकाता से बेगूसराय लौटा युवक शराब पार्टी में गोली लगने से घायल, पुलिस कर रही जांच
Begusarai News : बेगूसराय से एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा-अख्तियारपुर गांव में मंगलवार की दोपहर शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव निवासी जहू लाल शर्मा के 33 वर्षीय पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शराब पार्टी के दौरान आपसी कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद बदमाशों…
Begusarai News : आज मंगलवार को बरौनी स्थित इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला प्रशासन द्वारा “उद्योग संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की। इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय उद्यमियों एवं निवेशकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ जिले के बड़ी संख्या में निवेशक एवं उद्यमी उपस्थित रहे। संवाद के दौरान उद्यमियों ने जिले में उद्योग संचालन से…
Begusarai Kanwar Lake : बेगूसराय स्थित एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील काँवर झील के ईको-पर्यटन (Kanwar Lake Eco-tourism) विकास को लेकर नए डीएम श्रीकांत शास्त्री (DM Srikanth Shastri) ने बड़ा फैसला लिया है। आज DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में प्रगति यात्रा से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें काँवर झील पक्षी आश्रयणी के जीर्णोद्धार, झील के संरक्षण, जल प्रबंधन, भूमि सर्वेक्षण, अतिक्रमण हटाने, कानूनी अनुपालन एवं ईको-पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) द्वारा प्रगति यात्रा…
Begusarai News : सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
Begusarai News : आज बेगूसराय के नए डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अचानक सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, डीपीएम, डीएस, डीआईओ, अस्पताल प्रबंधक (एचएम) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आईसीयू में शीघ्र रंग-रोगन कराए जाने, समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने अस्पताल परिसर में जगह-जगह लगे जेनसेट और बिखरे विद्युत तारों को…