Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Begusarai News : बेंगलुरु पुलिस ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता उपेंद्र और उनकी पत्नी व अभिनेत्री प्रियंका उपेंद्र और उनके मैनेजर के मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बेगूसराय के दशरथपुर निवासी 25 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को प्रियंका उपेंद्र के मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया। चूंकि उन्होंने हाल ही में कुछ ऑनलाइन ऑर्डर किया था, इसलिए उन्हें लगा कि यह डिलीवरी से जुड़ा लिंक है। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया और ओटीपी साझा कर दिया। इसके…
Begusarai News : बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोनमा गांव में मंगलवार देर रात पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रिडू कुमारी के रूप में हुई है, जो जितेन्द्र कुमार की पत्नी थी। गांव के लोगों के मुताबिक, आरोपी पति शराब का आदी था और अक्सर नशे में पत्नी से झगड़ा करता था। मंगलवार रात भी जब रिडू कुमारी ने उसे शराब पीने से रोका, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में जितेन्द्र ने…
Job Camp Begusarai : यदि आप भी बेगूसराय से हैं और प्राइवेट नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं…दरअसल, श्रम संसाधन विभाग तथा जिला नियोजनालय, बेगूसराय की ओर से आगामी 17 नवंबर 2025 (सोमवार) को एक जॉब कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आई.टी.आई. कैम्पस, पन्हास में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Blink Commerce Pvt. Ltd. भाग ले रही है। कंपनी Picker Packer के पद पर 50 अभ्यर्थियों की नियुक्ति करेगी। योग्यता एवं शर्तें: कैम्प में आने…
Begusarai News : बेगूसराय की सात विधानसभा सीटों पर इस बार मुकाबला सिर्फ एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज के बीच नहीं रहा, बल्कि सबसे बड़ी चुनौती उम्मीदवारों के लिए अपने ही दल और गठबंधन के अंदरूनी विरोध से रही। कई नेताओं ने टिकट न मिलने पर बागावती तेवर दिखाते हुए खुद को मैदान में उतार दिया। कुछ ने वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप पर नामांकन वापस ले लिया, पर कई अंत तक डटे रहे और अपने ही गठबंधन के उम्मीदवारों को हराने के लिए पूरी ताकत झोंकते रहे। बखरी और तेघड़ा में भाजपा के बागी उम्मीदवारों ने सांसद गिरिराज सिंह और पार्टी…
बेगूसराय स्ट्रॉन्ग रूम हाई अलर्ट पर, EVM की सुरक्षा में 24 घंटे निगरानी, अर्द्धसैनिक बल तैनात…
बेगूसराय। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित बज्रगृह (Strong Room) की सुरक्षा व्यवस्था और सख़्त कर दी गई है। यहाँ जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों की Polled EVMs सुरक्षित रूप से संरक्षित हैं। EVMs की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने 24×7 निगरानी की व्यवस्था लागू की है। बज्रगृह परिसर में अर्द्धसैनिक बल, बिहार पुलिस और जिला पुलिस बल के जवान तैनात हैं, जो तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाकर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर रोजाना सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्वाची पदाधिकारी प्रतिदिन…
Begusarai News : बेगूसराय जिले की सात विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला अब और रोचक हो गया है। मतदान समाप्त होने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक, हर जगह अटकलों का दौर तेज है। जिले में एनडीए और महागठबंधन दोनों गठबंधनों के समर्थक अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए चर्चाओं में व्यस्त हैं। राजनीतिक विश्लेषक भी अपनी-अपनी गणना और समीकरणों के अनुसार सीटों के बंटवारे का अनुमान लगा रहे हैं। कहीं चार–तीन, कहीं पाँच–दो तो कहीं छह–एक के दावे किए जा रहे हैं। सीटवार स्थिति और संभावनाएँ जिले की अधिकांश सीटों पर सीधा मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के…
विधायक सूर्यकांत पासवान के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी भाजपा नेता अदालत में पेश..
Begusarai News : जिले के बखरी विधानसभा क्षेत्र में CPI विधायक सूर्यकांत पासवान को बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए फर्जी और आपत्तिजनक वीडियो मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपित, भाजपा नेता गौतम सिंह राठौर को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राठौर ने स्वयं अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने पर न्यायालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया। मामला कैसे शुरू हुआ कुछ माह पहले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विधायक सूर्यकांत पासवान के बारे में भ्रामक…
Begusarai Crime News : बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली भूमि-विवाद में सगे भाइयों ने अपने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान शंभू राम (50 वर्ष), पिता स्व. रामाशीष राम, निवासी रचियाही धोबी टोल के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र ने बताया कि भूमि के मुद्दे को लेकर उनके चाचा संजय राम और विनोद राम के साथ बहसबाजी हो रही थी। विवाद बढ़ते ही दोनों चाचा गाली-गलौज करने लगे और अचानक घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने पापा…
Begusarai News : इंटरनेट पर कपड़े खरीदने के चक्कर में बेगूसराय के एक परिवार के साथ बड़ी साइबर ठगी हो गई। एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना इतना महंगा पड़ गया कि ठगों ने उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 56 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत साइबर थाना बेगूसराय में दर्ज कराई है। बखरी नगर के वार्ड-15 निवासी जाकिर हुसैन ने बताया कि उनके बच्चों ने लगभग 10 दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर एक विज्ञापन देखकर सूट का ऑर्डर किया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सामान डिलीवर नहीं हुआ और विज्ञापन में दिए गए…
Begusarai News : बेगूसराय जिले की 7 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान संपन्न हो चुका है। मतपेटियों में बंद किस्मत अब परिणाम का इंतजार कर रही है। इस बार जिले में रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जिससे सभी राजनीतिक दल अपनी जीत को लेकर दावा कर रहे हैं। टिकट वितरण और समीकरण इस चुनाव में सभी दलों ने उम्मीदवारों के चयन में काफी रणनीति अपनाई। पिछले चुनाव में 7 में से 4 सीटें महागठबंधन के खाते में गई थीं, जबकि भाजपा को दो और लोजपा को एक सीट मिली थी। बाद में लोजपा से जीतने वाले विधायक जदयू में…
