CM नीतीश को दी खुलेआम चुनौती पप्पू यादव ने, कहा- यदि 15 वर्ष में विकास हुआ है , तो अपने दम पर सरकार बना कर दिखाए !

Pappu Yadav

डेस्क : बिहार में चुनावी माहौल है , इस चुनावी मौसम खीचतान लगी ही रहेगी । बिहार विधानसभा चुनाव 2020 …

Read more

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : रघुवंश बाबू का यूँ जाना, राजद की समाजवादी छवि के लिए नुकसानदेह

Ragubash

डेस्क : रघुवंश बाबु की गिनती देश के बड़े समाजवादियों में थी , जमीं पर रहकर कैसे काम किया जाता …

Read more

राजकिशोर सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से बेगूसराय भाजपा और भी मजबूत व अनुशासित होगी – शुभम कुमार

बेगूसराय : भाजपा बेगूसराय के नए जिलाध्यक्ष के रूप में राजकिशोर सिंह के मनोनीत होने पर बधाई देते हुए वरिष्ट भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक, भाजपा के संक्रांति संघर्ष काल के साथी तथा हमारे सहपाठी राजकिशोर सिंह का भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में प्रदेश भाजपा की ओर से मनोनयन संगठन के लिए सुखद है। उनके कार्यकाल में भाजपा बेगूसराय एक नए कीर्तिमान को स्थापित करेगा।

वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि राजकिशोर सिंह जी के जिलाध्यक्ष बनने से बेगूसराय भाजपा और भी मजबूत होगी साथ ही साथ और अधिक अनुशासित भी होगी। उन्होंने कहा उनके अगवाई में पार्टी नित्य निरंतर मजबूती के साथ सामने 2020 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर विजयी झंडा लहराने में सफल होगी। वही भाजपा नेता ब्रजेश कुमार, रितेश कुमार, श्रीधर मिश्रा,संजय शर्मा सहित अन्य ने बधाई दी।

बिहार में 8 जिलों में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, बेगूसराय से संजय सिंह की छुट्टी

बिहार में 8 जिलों में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, बेगूसराय से संजय सिंह की छुट्टी

बेगूसराय से ज़िलाध्यक्ष संजय सिंह को हटा दिया गया है, उनकी जगह बेगूसराय डुमरी विकास विद्यालय के निदेशक राज किशोर सिह को नये भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है पटना प्रदेश भाजपा कार्यालय से शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त अन्य सात और जिलों के नये भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं।

जिसकी सूची नीचे दी गयी है :–

1 / मुजफ्फरपुर के — रंजन कुमार सिह

2 / सीतामढ़ी के — सुबोध कुमार सिह

3/ दरभंगा के — जीवछ सहनी

4 / मधुवनी के — शंकर झा

5 /पूर्णियां के — राके कुमार

6/ कटिहार के — लक्खी महतों

7 / सहरसा के — दिवाकर कुमार सिह को नये जिम्मेदारी पार्टी के संगठन प्रभारी सुरेश रुँगटा की अध्यक्षता में हुई आज के बैठक में निर्णय लेने के बाद पटना के प्रदेश भाजपा कार्यालय से इसकी अघिसूचना का पत्र आज जारी कर दिया गया है।