राजकिशोर सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से बेगूसराय भाजपा और भी मजबूत व अनुशासित होगी – शुभम कुमार

बेगूसराय : भाजपा बेगूसराय के नए जिलाध्यक्ष के रूप में राजकिशोर सिंह के मनोनीत होने पर बधाई देते हुए वरिष्ट भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक, भाजपा के संक्रांति संघर्ष काल के साथी तथा हमारे सहपाठी राजकिशोर सिंह का भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में प्रदेश भाजपा की ओर से मनोनयन संगठन के लिए सुखद है। उनके कार्यकाल में भाजपा बेगूसराय एक नए कीर्तिमान को स्थापित करेगा।

वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि राजकिशोर सिंह जी के जिलाध्यक्ष बनने से बेगूसराय भाजपा और भी मजबूत होगी साथ ही साथ और अधिक अनुशासित भी होगी। उन्होंने कहा उनके अगवाई में पार्टी नित्य निरंतर मजबूती के साथ सामने 2020 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर विजयी झंडा लहराने में सफल होगी। वही भाजपा नेता ब्रजेश कुमार, रितेश कुमार, श्रीधर मिश्रा,संजय शर्मा सहित अन्य ने बधाई दी।