बिहार में सियासी मकर संक्रांति की तयारी पूरी

बेगूसराय : हम सब यह जानते ही हैं की किस तरह से बिहार में इस समय ठण्ड का कहर बरस रहा है पर फिर भी मकर सक्रांति के मौके पर होने वाले सियासी भोज पर राजनितिक पार्टिया अपने गर्म अंगारे परोस सकती है। आपको बता दें की बिहार में दही चुड़ा भोज की तैयारी चालु हो चुकी है। अभी यह साफ़ नहीं हो पाया की कोनसा नेता किस दाल में शामिल होकर भोज का लुत्फ़ उठाएगा। इस दही चूड़े की प्रथा आज से नहीं बल्कि काफी समय से चली आ रही है। इसके जरिये कुछ दलों में आपसी रंजिश खत्म होती है तो कहीं पनप जाती है।

इस बार यह तय हो गया है की लालू प्रसाद यादव और लोक जनशक्ति पार्टी LJP के यहां पर इस भोज का आमंत्रण बिलकुल भी नहीं है। और इनके अलावा जो राजनितिक दल बच गए है उनके यहाँ भोज होना तय है जिसमे 15 जनवरी को नितीश कुमार का आवास शामिल है इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी दिग्गज नेता इसमें शामिल होंगे। आपको बता दें की वशिष्ठ नारायण सिंह काफी वर्षों से इस भोज का आयोजन नियमित रूप से करते रहते है।

इसमें कांग्रेस पार्टी के भी नेता शामिल है और कांग्रेस के ही यानी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भोज का आयोजन करा जायेगा जिसमें कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया की ‘इसके लिए कतरनी चूड़ा और गया की तिलकूट की व्यवस्था करी गयी है, इस भोज में कम से कम 2000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल सभी दलों को इस भोज का न्योता भेजा जा रहा है।

लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करकर यह बताया है की , “लोक जनशक्ति पार्टी हर वर्ष दही-चूड़ा का आयोजन करती आई है, लेकिन पिछले वर्ष आदरणीय रामचंद्र चाचा जी के दुखद निधन के कारण इस वर्ष दही-चूड़ा का आयोजन नहीं किया जा रहा है।” बस अब इस बार यह देखना है की भोज चूड़े के बाद किस तरफ पार्टियां अपना रुख बदलती है।