तेजस्वी का सीएम नीतीश पर वार, ताबड़तोड़ पूछ डाले ये 17 सवाल

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी अपने पुरे शबाब पर है। आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच अब सियासी दलों ने एक दूसरे पर जुबानी हमले की रफ्तार तेज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस बार चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए बेरोजगारी के मुद्दे को उठा दिया है। तेजस्वी यादव लगातार युवाओं, पलायन पर नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। अब इसी मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से 17 सवाल पूछे हैं , सवाल कुछ इस तरह से है :

  1. देश में सबसे अधिक बेरोज़गारी बिहार में क्यों है?

–बिहार में IT कंपनियाँ क्यों नहीं बुलाई गयी?

–क्यों नहीं आयी और क्यों नहीं आ सकती ?

–बिहार में आईटी पार्क और SEZs क्यों नहीं बन सकते?

  1. बिहार में केला, मकई, मखाना, चावल, गन्ना, आलू, लीची, आम इत्यादि अनेकों विश्व प्रसिद्ध अनाज, फल, सब्ज़ियों का इतना उत्पादन होता है तो फिर इन सभी से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग 15 वर्षों में क्यों नहीं लगाए गए और क्यों नहीं लग सकते ?
  2. बिहार दूसरे प्रदेशों जैसे आंध्र प्रदेश से मछली ख़रीदता है ?

–बिहार में मछली उत्पादन को बढ़ावा देकर, यहाँ ज़िलावार मछली बाज़ार लगाकर मछुआरों की आमदनी और उत्पादन क्यों नहीं बढ़ा सकते?

  1. बिहार में इंडस्ट्री स्पेसिफ़िक क्लस्टर क्यों नहीं लगाए जा सकते?
  2. बिहार में डेयरी प्रॉडक्ट्स यानि दुग्ध उत्पादन संबंधित बड़े उद्योग क्यों नहीं लगाए जा सकते?

–बिहार का दूध, घी, मक्खन, चीज, पनीर, खोया इत्यादि दूसरे प्रदेशों और देशों में क्यों नहीं भेजा जा सकता?

  1. उन्होंने बुनकर उद्योग, लघु उद्योग और हथकरघा उद्योग के लिए क्या किया?

–बड़े पैमाने पर इन उद्योग़ो को बढ़ावा क्यों नहीं दिया जा रहा?

  1. बिहार को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित क्यों नहीं किया?
  2. विभिन्न विभागों में लंबित साढ़े चार लाख से अधिक रिक्तियों पर नियुक्तियाँ क्यों नहीं की गयी?
  3. भर्ती परीक्षा और प्रक्रिया को पारदर्शी तथा नियमित क्यों नहीं करती?
  4. सरकार बिहार के स्थायी निवासियों के लिए 90 फ़ीसदी नौकरी आरक्षित करने का प्रावधान करने वाली हमारी डोमिसाइल नीति की माँग स्वीकार क्यों की?
  5. बिहार में कुल कितनी नौकरियाँ प्रदान की?‬‬‬

‬12. कुल नियुक्तियों का ज़िलावार और वर्गवार आँकड़ा प्रस्तुत करे?‬

  1. बिहार में अप्रत्याशित दर से पलायन क्यों बढ़ रहा है?
  2. कुल कितने उद्योग-धंधे और कल-कारख़ाने लगे?
  3. पहले से चालू कितनी चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल एवं दूसरे उद्योग और कारख़ाने बंद हुए और उससे बिहार को कुल कितने राजस्व व रोज़गार के अवसरों की हानि हुई?
  4. बिहार का कुल कितने लाख करोड़ शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर दूसरे प्रदेशों में गया?
  5. बिहार के मानव संसाधन का कुल कितने प्रतिशत बिहार में और दूसरे प्रदेशों में कार्यरत है ?