Manjhaul News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मंझौल नगर इकाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दीनानाथ परमेश्वरी बालिका प्लस टू विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिचा रानी, डेजी कुमारी और सुप्रिया ने किया। संगोष्ठी में महिला नेतृत्व, विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह ‘गप्पू’, जिला सह-संयोजक रवि कुमार तथा छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को अपनी सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करने और सम्मान व अधिकारों को सशक्त रूप से प्राप्त करने का मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनके माध्यम से शिक्षा, यात्रा और आर्थिक सहायता जैसे कई लाभ दिए जा रहे हैं। विद्यार्थी परिषद इन योजनाओं की जानकारी जागरूकता अभियान के माध्यम से छात्रों और महिलाओं तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में शिक्षिका किरण कुमारी और छात्रा रिया कुमारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता और उनकी उपलब्धियों का उत्सव है। इससे महिलाओं को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के साथ निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी, सुरक्षित कार्यस्थल और उच्च शिक्षा व कौशल के अवसर प्राप्त होते हैं।
वहीं श्वेतनिशा, रितिका रानी, संध्या कुमारी और मीनाक्षी कुमारी ने कहा कि यह दिन महिलाओं की सहनशीलता और उपलब्धियों को रेखांकित कर समाज में संतुलित सोच को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान नीतियों में महिलाओं को केवल कल्याण तक सीमित न रखकर विकास की मुख्यधारा में लाने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे वे निर्णयकर्ता की भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में प्रिया कुमारी, प्रियदर्शनी झा, मीनाक्षी, डेजी कुमारी, रितिका रानी, रिचा रानी, संध्या, रिशु, सुप्रिया, सोनी, रक्षा, शिवानी, सपना, सोनम, सुहानी, अमित कुमार सिंह ‘गप्पू’, आदित्य कुमार, आयुष, रवि कुमार, शुभम कुमार, प्रियांशु, अजय उर्फ चुलबुल, श्यामजी, रिशुराज उर्फ नवनीत, अतुल तनुजा, मोनिका, अपराजिता, गार्गी राज, प्रिया भारती, जूही, नेहा, प्रीति, सगुन भारती, शालिनी राज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


