Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Sports»T20 क्रिकेट में 218 विकेट लिए, 7 IPL टीमों से खेलने का एक्सपीरिएंस..फिर भी 4 साल से भारतीय टीम से बाहर है ये स्टार ऑलराउंडर
    Sports

    T20 क्रिकेट में 218 विकेट लिए, 7 IPL टीमों से खेलने का एक्सपीरिएंस..फिर भी 4 साल से भारतीय टीम से बाहर है ये स्टार ऑलराउंडर

    Akanksha TiwariBy Akanksha TiwariMarch 30, 2026 8:53 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Shardul Thakur
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    IPL 2026 में शानदार शुरुआत, डेब्यू मैच में छाए Shardul Thakur

    IPL यानी इंडियन प्रीमियम लीग के 19वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. लीग के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ. वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया. ‘लॉर्ड’ के नाम से मशहूर शार्दुल ने पहले ही मैच में 3 विकेट चटकाए. हाई स्कोरिंग मुकाबले में MI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात दी. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने शानदार बैटिंग की, हालांकि ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शार्दुल ठाकुर चुने गए.

    IPL में 7 टीमों के लिए खेल चुके हैं शार्दुल

    लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि मुंबई इंडियंस आईपीएल में शार्दुल ठाकुर की 7वीं टीम है. उन्होंने 2015 में डेब्यू किया था और अब तक 7 टीमों की तरफ से खेल चुके हैं. दिलचस्प ये है कि वो डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं, लेकिन आईपीएल में इस टीम में शामिल होने के लिए कई सालो का इंतजार करना पड़ा.

    स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2015 में पंजाब किंग्स के साथ डेब्यू किया था। हालांकि, इस दौरान उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला था. 2017 में वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट के साथ जुड़े. IPL 2018 से लेकर 2021 तक वो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे. CSK को इस दौरान उन्होंने दो बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की.

    2022 में वे दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े, लेकिन यहां वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. 2023 में शार्दुल ने KKR टीम ज्वाइन की. 2024 में एक बार फिर उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा. 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में वो अनसोल्ड रहे, हालांकि लीग की शुरुआत से पहले LSG ने उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया. इस बार IPL 2026 में आखिरकार शार्दुल ठाकुर की घर वापसी हुई है, वे अपनी होम टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं.

    टूर्नामेंट में शार्दुल ठाकुर के नाम 110 विकेट दर्ज

    11 सालों से IPL में अलग-अलग टीमों से खेल चुके शार्दुल ठाकुर की बेस्ट परफॉर्मेंस CSK की तरफ से आई. दाएं हाथ के ऑलराउंडर ने अब तक 106 IPL मुकाबले खेले हैं और 110 विकेट चटकाए हैं. बॉलिंग में ‘लॉर्ड’ का बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट है. शार्दुल के नाम आईपीएल में एक अर्धशतक भी दर्ज है.

    शानदार परफॉर्मेेंस के बावजूद टीम इंडिया में नहीं मिल रही जगह

    आईपीएल में 7 टीमों से खेलने के बावजूद शार्दुल ठाकुर को टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है. हालांकि, उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट, 47 ODI और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. शार्दुल के नाम T20 क्रिकेट में 218 विकेट हैं, लेकिन इसके बावजूद वो पिछले 4 साल से टीम इंडिया में जगह बनी बना सके हैं. गौरतलब है कि कई बार वो चोट के कारण भी टीम इंडिया से दूर रहे हैं. उन्होंने आखिरी T20I मुकाबला 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. उसके बाद से शार्दुल को एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.

    Shardul Thakur 218 wickets Shardul Thakur 7 IPL teams Shardul Thakur IPL stats Shardul Thakur latest news Shardul Thakur MI debut IPL 2026 Shardul Thakur performance today Shardul Thakur team India out
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleHardik Pandya ने एक महीने में खरीदी तीन लग्जरी कार, खुद के लिए 12 करोड़ की Ferrari ली, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की Mercedes
    Next Article पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर पर बड़ी कार्रवाई, मरियम नवाज पर कमेंट करना पड़ा भारी…2 करोड़ का जुर्माना लगा
    Akanksha Tiwari
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    LSG की हार के बाद Rishabh Pant पर भड़के Sanjiv Goenka, केएल राहुल के साथ किया व्यवहार दोहराया? VIDEO पर दी सफाई

    April 2, 2026 12:51 pm

    Sachin Tendulkar ने दोस्त के साथ April Fool Day पर किया प्रैंक, वीडियो देखकर आप भी हंस पड़ेंगे

    April 1, 2026 8:17 pm

    Shreyas Iyer ने बीच IPL मैच कर दी ये बड़ी गलती, BCCI ने लिया एक्शन; 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

    April 1, 2026 3:30 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    By Neha SinghApril 18, 2026 4:54 pm

    Mahila Aarakshan bill: बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने महिला…

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am

    बेगूसराय : भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर..

    April 14, 2026 9:09 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.