Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी टॉप-5 में बनाई जगह, मैथ्स-साइंस में 100/100…
    Begusarai News

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी टॉप-5 में बनाई जगह, मैथ्स-साइंस में 100/100…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 29, 2026 10:16 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bihar Board Topper Prerna Kumari from Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bihar Board Topper Prerna Kumari from Begusarai : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी ने 486 अंक लाकर टॉप-5 में जगह बनाई है. मैथ्स और साइंस में 100/100 अंक हासिल कर उन्होंने यह सफलता पाई. नियमित कोचिंग और सेल्फ स्टडी उनकी तैयारी का आधार रही. अब इंजीनियर बनना सपना है.

    बेगूसराय: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस फिर बार जिले की बेटी प्रेरणा कुमारी ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है. भगवानपुर प्रखंड के बनवारीपुर वार्ड 12 की रहने वाली प्रेरणा ने 486 अंक लाकर टॉप 5 में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. इससे पहले इस गांव से टॉप 5 में वर्ष 2008 में छात्रा ने सफलता प्राप्त की थीं. अब 2026 में उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है. वजह है इसके पिता किराना दुकान चलाते हैं और रहने के लिए घर भी नहीं है फिर भी मेहनत से अपनी पहचान स्थापित कर ली है .

    मेहनत, अनुशासन और सही गाइडेंस का मिला परिणाम

    प्रेरणा कुमारी ने लोकल 18 पर बताया बताती कि उन्होंने अपनी पढ़ाई को लेकर शुरू से ही स्पष्ट रणनीति बनाई थी. उन्होंने प्राइवेट कोचिंग GSS के साथ-साथ सेल्फ स्टडी पर खास ध्यान दिया. कोचिंग में सुबह करीब 4 घंटे और शाम में 2 घंटे की नियमित पढ़ाई होती थी. खास बात यह रही कि मैथ्स और साइंस जैसे विषयों के लिए कोचिंग में अलग-अलग तीन-तीन शिक्षक थे, जिन्होंने बेसिक से लेकर एडवांस तक मजबूत तैयारी करवाई. इसी का नतीजा है कि उन्होंने इन दोनों विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए. इन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ाई शुरुआत में ही छोड़ दिया था.

    सेल्फ स्टडी और कोचिंग का योगदान

    प्रेरणा ने लोकल 18 पर बताया कि शुरुआत में वह स्कूल जाती थीं, लेकिन बाद में पूरा फोकस तैयारी पर रखते हुए कोचिंग और सेल्फ स्टडी को प्राथमिकता दी. उन्होंने मैथ्स और सोशल साइंस पर विशेष ध्यान दिया, जिससे उनका ओवरऑल स्कोर मजबूत हुआ.

    परिवार और शिक्षकों का मिला पूरा सहयोग

    प्रेरणा की सफलता में उनके परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा. उनकी दादी नीलम कुमारी, जो पेशे से आशा बहू हैं, अपनी पोती की सफलता से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि पोती जो बनना चाहती है, वही उनका भी सपना है.

    चाचा का सपना IPS बनें पर पोती का इंजीनियर

    पिता परमेश कुमार एक जनरल स्टोर चलाते हैं और उन्होंने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया. चाचा उमेश साह का सपना है कि प्रेरणा आगे चलकर भतीजी IPS अधिकारी बने. कोचिंग शिक्षक विकास कुमार के मुताबिक, प्रेरणा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और कोचिंग में भी हमेशा टॉप करती थीं.प्रेरणा कुमारी का सपना है कि वह आगे चलकर IIT से पढ़ाई करें और एक सफल इंजीनियर बनें. उनकी यह सफलता न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उन तमाम छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और सही दिशा में प्रयास करके बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं.

    Begusarai news Begusarai News in hindi Prerna Kumari from Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार का ट्रंक न खुलने पर भड़के Rohit Sharma, ड्राइवर को कहा-खोल यार, क्या कर रहे हो? देखें वायरल वीडियो
    Next Article मजदूर पिता का बेटा ओम कुमार एक कमरे में पढ़कर बना बिहार बोर्ड 10वीं का 3rd टॉपर, अब UPSC है सपना
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am

    बेगूसराय : भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर..

    April 14, 2026 9:09 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    By Neha SinghApril 18, 2026 4:54 pm

    Mahila Aarakshan bill: बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने महिला…

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am

    बेगूसराय : भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर..

    April 14, 2026 9:09 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.