Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Sports»15 साल के Vaibhav Suryavanshi की तूफानी पारी देख Mohammad Kaif ने मांगी माफी, कहा-‘मुझसे गलती हो गई…’
    Sports

    15 साल के Vaibhav Suryavanshi की तूफानी पारी देख Mohammad Kaif ने मांगी माफी, कहा-‘मुझसे गलती हो गई…’

    Akanksha TiwariBy Akanksha TiwariMarch 31, 2026 2:26 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Vaibhav Suryavanshi Mohammad Kaif
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    IPL में लगातार सुर्खियों में हैं वैभव सूर्यवंशी

    Mohammad Kaif on Vaibhav Suryavanshi Performance: बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 2025 से लेकर अब तक सुर्खियों में हैं. वजह साफ है-मैच में उनकी तूफानी बैंटिग. उन्होंने पिछले सीजन IPL में डेब्यू किया था. अपने पहले ही सीजन में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी थी. उन्होंने पिछले सीजन गुजरात के खिलाफ 35 बॉल पर शतक मारा था, जो इस लीग के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है.

    मात्र 14 साल की उम्र में वैभव ने अपनी बैटिंग स्टाइल से हर किसी को अपनी मुरीद बना लिया था. हर कोई हैरान था कि आखिर ये 14 साल का बच्चा इतनी अच्छी क्रिकेट कैसे खेल रहा है? कई लोगों का ये भी कहना था कि एक ही सीजन के परफॉर्मेंस के आधार पर किसी खिलाड़ी को हीरो नहीं बनाना चाहिए और वैभव को जरूरत से ज्यादा हाइप मिल रही है.

    वैभव की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए कैफ

    इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का भी मानना था, कि वैभव को ज्यादा हाइप मिल रही है. हालांकि कल जब उन्होंने IPL 2026 के पहले मैच में वैभव की बैंटिग देखी, तो वे खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए. वैभव सूर्यवंशी को लेकर उनकी सोच और नजरिया दोनों कुछ बदल गया.

    Last season I thought Vaibhav Sooryavanshi was getting hyped way too early. An old-school cricketer, I believe there should be no haste in fast-tracking young players. But a year later, I think he is ready to graduate to the next level. The 15 year boy can entertain and play…

    — Mohammad Kaif (@MohammadKaif) March 30, 2026

    दरअसल, वैभव ने CSK के खिलाफ 15 बॉल पर 4 चौके और 5 तूफानी छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ा. उनकी इस तूफानी पारी पर रिएक्ट करते हुए कैफ ने जमकर तारीफ की. इतना ही नहीं कैफ ने अपनी उस सोच को लेकर माफी मांगी, जो उन्होंने पिछले सीजन के बाद वैभव के बारे में बताई थी.

    एक्स पर ट्वीट कर मोहम्मद कैफ ने मांगी माफी

    CSK के खिलाफ वैभव की तूफानी पारी देखने के बाद मोहम्मद कैफ ने ‘X’ पर पोस्ट किया. कैफ ने पोस्ट में लिखा, ‘मेरा मानना था कि पिछले सीजन वैभव सूर्यवंशी को बहुत जल्दी हाइप मिल रही थी. एक पुराने ख्यालात वाला खिलाड़ी होने के नाते मेरा मानना था कि युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए. हालांकि एक साल बाद मुझे लगता है कि वह अगले लेवल पर जाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. यह 15 साल का लड़का न केवल एंटरटेन कर सकता है, बल्कि मैच विनिंग पारियां भी खेल सकता है.’

    15 साल के वैभव ने 15 गेंदों में लगाई फिफ्टी

    दरअसल, वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी सिर्फ 15 साल है. पिछले सीजन 14 साल की उम्र में उन्होंने राजस्थान के लिए डेब्यू किया था. वैभव ने 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से 7 मैचों में 252 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक फिट्टी और एक शतक भी आया था. अब दूसरे सीजन के पहले ही मैच में सूर्यवंशी ने 15 बॉल पर 50 रनों की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े पंडितों को अपनी राय बदलने पर मजबूर कर दिया है. वैभव ने ये साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है और वे बड़े मंच पर बड़े-बड़े कारनामे करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वैभव ने अब तक टी20 क्रिकेट के 19 मैचों में 67 छक्के लगाए हैं।

    IPL 2026 young player Mohammad Kaif apology Vaibhav Suryavanshi age 15 performance Vaibhav Suryavanshi batting Vaibhav Suryavanshi fastest fifty Vaibhav Suryavanshi IPL 2026
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकभी खाने के पैसे नहीं थे, गरीबी में बीता बचपन… IPL डेब्यू पर 14 करोड़ी खिलाड़ी को भेजा पवेलियन…जानिए कौन है Brajesh Sharma
    Next Article बेगूसराय के साइंटिस्ट की हरिद्वार में मौत, डेढ़ महीने पहले लगी थी पतंजलि में रिसर्चर की नौकरी
    Akanksha Tiwari
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    LSG की हार के बाद Rishabh Pant पर भड़के Sanjiv Goenka, केएल राहुल के साथ किया व्यवहार दोहराया? VIDEO पर दी सफाई

    April 2, 2026 12:51 pm

    Sachin Tendulkar ने दोस्त के साथ April Fool Day पर किया प्रैंक, वीडियो देखकर आप भी हंस पड़ेंगे

    April 1, 2026 8:17 pm

    Shreyas Iyer ने बीच IPL मैच कर दी ये बड़ी गलती, BCCI ने लिया एक्शन; 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

    April 1, 2026 3:30 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    By Neha SinghApril 18, 2026 4:54 pm

    Mahila Aarakshan bill: बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने महिला…

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am

    बेगूसराय : भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर..

    April 14, 2026 9:09 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.