Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»Delhi-NCR Pollution: AQI 500 जैसे सीवियर लेवल पर पहुंचा, ग्रैप-3 और ग्रैप -4 एकसाथ हुआ लागू
    India

    Delhi-NCR Pollution: AQI 500 जैसे सीवियर लेवल पर पहुंचा, ग्रैप-3 और ग्रैप -4 एकसाथ हुआ लागू

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 16, 2025 11:25 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Delhi NCR Air Pollution
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Delhi-NCR Pollution : दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई है. राजधानी के 40 में से 27 निगरानी केंद्रों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स यानि AQI 500 तक पहुंच गया है. यह एक्यूआई की अधिकतम सीमा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) इसके ऊपर का डाटा दर्ज नहीं करता है. इसके कई तरह के असर पूरे इलाके में देखने को मिल रहे हैं. पूरा इलाका प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर है. घनी धुंध और प्रदूषण का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा. फेमस फुटबॉलर मेसी और पीएम मोदी की मुलाकात भी टल गई.

    Delhi-NCR में ग्रैप 3-4 एक साथ, राहत नहीं
    Delhi-NCR के इलाके में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक ही दिन में ग्रैप 3 और 4 को लागू किया गया. इसके बावजूद भी हालात में सुधार नहीं दिखाई दे रहे हैं. ग्रैप 4 के तहत 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया है. इसके अलावा बड़े व्यावसायिक वाहनों की एंट्री पर रोक, निर्माण कार्य बंद, स्कूलों में हाइब्रिड मोड, कचड़ा या इंधन जलाने पर प्रतिबंध, डीजल जेनरेटर, आरएमसी प्लांट, स्टोन क्रशर, ईंट भट्टे और खनन पर रोक जैसे कदम शामिल हैं. इसके अलावा कच्ची सड़को पर निर्माण साम्रगी के परिवहन पर भी पाबंदी है.

    हवाई सेवाओं पर सीधा असर
    धुंध और प्रदूषण का सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को ऑपरेशन प्रभावित रहे. 228 फ्लाइट्स रद्द् हुई, 5 को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया और करीब 250 उड़ानें देरी से चली. इनकी परेशानियों का असर मोदी-मेसी मुलाकात पर भी दिखा. भारत दौरे पर आए अर्जेंटिना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी पीएम नरेंद्र मोदी से तय समय से नहीं मिल सके क्योंकि मुंबई से दिल्ली आने वाली उनकी चार्टर्ड फ्लाइट कोहरे के कारण देरी से रवाना हुई. पीएम मोदी भी कोहरे के कारण एक घंटे की देरी से तीन देशों की यात्रा पर निकले.

    Delhi- NCR में हाइब्रिड मोड में वर्किंग
    बढ़ते प्रदूषण के चलते बस 50 प्रतिशत लोगों को ऑफिस आने की इजाजत है. इसके अलावा दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के कारण 5वी कक्षा तक की पढ़ाई केवल ऑनलाइन कराने की सलाह दी है. सूप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकीलों और पक्षकारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाइब्रिड मोड अपनाने की सलाह दी है. प्रदूषण से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा. प्रदूषण का असर सिर्फ इंसान नहीं बल्कि जानवरों पर भी हो रहा है. पशु चिकित्सकों के अनुसार पिछले डेढ़ महीने में 55-60 कुत्ते बिल्लियों में फेफड़ो की गंभीर समस्याएं सामने आई है.

    कुल मिलाकर राजधानी की जहरीली हवा ने जनजीवन, शिक्षा, परिवहन और न्यायिक प्रक्रिया सबों को प्रभावित किया है. सख्त उपायों के बावजूद राहत ना मिलना इंप्लिमेंटशन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

    delhi ncr news Delhi NCR Pollution Messi Visit India pm modi news pollution news school closed trending news work from home in delhi
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleYamuna Expressway Accident: कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें भिड़ीं, 7 बसों में लगी आग; 4 मौत
    Next Article ECI on Bengal SIR : बंगाल में मतदाता सूची से काटे गए 58 लाख नाम, हटाए गए लोगों की जारी हुई सूची
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    1,300+ SIM कार्ड से जुड़े 73 साइबर अपराध मामले ,Cyber Crime Network …

    September 13, 2026 11:39 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bihar

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    By The Begusarai DeskOctober 17, 2026 8:24 pm

    Md. Muttafique Ahmad : बिहार पुलिस के अधिकारी मोहम्मद मुत्तफ़िक अहमद (Md. Muttafique Ahmad) को…

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : मुकदमा उठाने के विवाद में बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष और परिजनों से मारपीट, शिक्षक गिरफ्तार

    October 16, 2026 7:53 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.