Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»Delhi Airport passenger assualt: दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर बवाल, एयर-इंडिया के पायलट का यात्री पर हमला
    India

    Delhi Airport passenger assualt: दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर बवाल, एयर-इंडिया के पायलट का यात्री पर हमला

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 20, 2025 12:51 pmUpdated:December 20, 2025 12:55 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Delhi Airport passenger assualt
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Delhi Airport passenger assualt: पिछले कुछ दिनों से विमान यात्रा लगातार सुर्खियों में ही रह रही है और यह सुर्खियां कहीं से भी आम लोगों के दिलों में एयरलाइन्स या एयरपोर्ट के लिए सकारात्मक प्रभाव नहीं बना रही है. अभी लोग इंडिगो क्राइसिस के सदमे से उबरने की कोशिश ही कर रहे थे कि दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई एक घटना ने लोगों के मन में फिर से हवाई यात्रा और एयरलाइंस पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    Delhi Airport passenger assualt: क्या है मामला?

    दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक छोटी सी बात इतनी बड़ी हो गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. एक यात्री जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना नाम अंकित दीवान बताया उनका कहना है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के ऑफ-ड्यूटी पायलट ने उन पर हमला किया. इस हमले से उनका चेहरा बिल्कुल लहूलुहान हो गया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो पूरा वायरल हो रहा है.

    एक्स पोस्ट के अनुसार वे स्पाइसजेट की फ्लाइट की फ्लाइट से अपनी फैमिली-पत्नी और 7 साल की बेटी और 4 महीने की छोटी बेटी के साथ छुट्टियां मनाने जा रहे थे. छोटी बच्ची के स्ट्रॉलर की वजह से एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें स्टाफ वाली स्पेशल सिक्योरिटी लाइन इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी थी. अंकित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि कुछ स्टाफ मेंबर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे.

    जब उन्होंने टोका तो एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल (जो उसदिन ऑफ-ड्यूटी थे और इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जा रहे थे) ने अपनी नाराजगी जताई. इसमें बात बढ़ गई और पायलट ने कथित तौर पर अंकित पर हाथ उठा दिया.

    Delhi Airport passenger assualt: सोशल मीडिया पर किया शेयर

    अंकित ने इस पूरी वारदात को फोटोज और वीडियोज के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अंकित ने लिखा है, ‘मेरा खून निकल आया. मेरी 7 साल की बेटी ने सब देखा है और अभी भी सदमे में है’. उन्होंने पायलट की शर्ट पर अपने खूब के धब्बे होने की भी बात कही. अंकित का आरोप है कि उन्हें मजबूर किया गया कि वे एक पत्र लिखें जिसमें कहा जाए कि वे इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएगें.

    उन्होंने इसे माना वरना फ्लाइट मिस हो जाती और उनकी 1.2 लाख की सारी बुकिंग बर्बाद हो जाती. उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि क्या मैं वापस आने के बाद शिकायत नहीं दर्ज करा सकता? क्या सीसीटीवी फुटेज गायब हो जाएगा?

    Delhi Airport passenger assualt: एयरलाइन ने दिया जवाब

    अंकित के इस पोस्ट पर एयर इंडिय एक्सप्रेस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा कि हमें दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के लिए बहुत दुख है, जिसमें हमारा एक कर्मचारी शामिल है जो दूसरी एयरलाइन में पैसेंजर के तौर पर यात्रा कर रहा था. इस घटना से हुई परेशानी के लिए हम मांफी मांगते हैं और ऐसे व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं. संबंधित कर्मचार को तुरंत प्रभाव से ऑफिशियल ड्यूटी से हटा दिया गया है और इस मामले की पूरी जांच होगी. हम निष्पक्ष और पूरी जांच के लिए अपना पूरा सहयोग देंगे.

    ये भी पढ़ें: Indigo Crisis : इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा एक्शन, 4 अधिकारी हुए सस्पेंड

    air india airlines air india airlines news delhi airport delhi airport air india pilot assault passenger delhi airport news Delhi Airport passenger assualt
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleTop Electric Car : भारत के लोगों की पहली पसंद बनी ये सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, 700Km की रेंज
    Next Article पैसा वसूल है Tata Sierra का ये नया वेरिएंट ; कीमत और फीचर्स जानकर खुश हो जाएंगे..
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    1,300+ SIM कार्ड से जुड़े 73 साइबर अपराध मामले ,Cyber Crime Network …

    September 13, 2026 11:39 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.