Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»Congress Sthapana Divas: कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस, खड़गे ने कहा -सत्ता कम हो सकती है लेकिन रीढ़ सीधी है…
    India

    Congress Sthapana Divas: कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस, खड़गे ने कहा -सत्ता कम हो सकती है लेकिन रीढ़ सीधी है…

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 28, 2025 4:28 pmUpdated:December 28, 2025 6:13 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Congress sthapana divas
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Congress sthapana divas: कांग्रेस रविवार को अपना 140वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर दिल्ली समेत अलग-अलग प्रदेशों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दिल्ली के कार्यक्रम के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी-आरएसएस पर जमकर हमला बोला. खड़गे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस भले ही कम जगहों पर सत्ता में हो लेकिन उसकी रीढ़ आज भी सीधी है.

    Congress sthapana divas: मोदी पर बोला हमला

    कांग्रेस के 140वीं स्थापना दिवस पर दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने सीधे BJP और मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला. दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में खड़गे ने कहा कि लोग कहते हैं कि कांग्रेस खत्म हो गई है. उन्हें यह समझना चाहिए कि कांग्रेस की सत्ता कम हो सकती है लेकिन उसकी रीढ़ आज भी सीधी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही सत्ता में कम हो लेकिन उसने कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं किया. खड़गे ने कहा कि हम कभी सौदेबाजी नहीं करेंगे. कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगा और ना ही मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाई.

    खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगा और ना ही मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाई. खड़गे ने कहा कि उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा जोड़ने का काम करती है लेकिन BJP तोड़ने की राजनीति करती है. कांग्रेस में हमेशा धर्म को आस्था तक सीमित रखा लेकिन बीजेपी ने धर्म को राजनीति का हथियार बना दिया.

    Congress sthapana divas: धर्म को लेकर बोला हमला

    उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जोड़ने का काम करती है, जबकि BJP तोड़ने की राजनीति करती है. कांग्रेस ने हमेशा धर्म को आस्था तक सीमित रखा, लेकिन कुछ लोगों ने धर्म को राजनीति का हथियार बना दिया. खड़गे ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास सत्ता है लेकिन सच्चाई नहीं है. यहीं वजह है कि कभी आकड़ें छिपाए जाते हैं और कभी जनगणना रोकी जाती है और कभी संविधान बदलने की बात होती है.

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने कांग्रेस द्वारा बनाए गए संस्थानों को कमजोर किया. खड़गे ने कहा कि RSS और BJP के कई नेताओं ने देश के संविधान, तिरंगा झंडा , अशोक चक्र और वंदे मातरम् तक को स्वीकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस नेताओं ने समाज की प्रगति के लिए बनाए गए कानून का विरोध किया है. ये नेता जनता के अधिकार छीनने में लगे हैं.

    Congress sthapana divas: कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहें. सभी नेताओं ने इंदिरा भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को मुंबई के दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुई. इस अधिवेशन में 72 प्रतिनिधि शामिल हुए थे. कांग्रेस के संस्थापक महासचिव एओ ह्यूम थे जबकि व्योमेश चंद्र बनर्जी को पार्टी का पहला अध्यक्ष बनाया गया था.

    ये भी पढ़ें: CWC Meeting: 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ आंदोलन, राहुल गांधी ने कहा- वन मैन शो चला रहे मोदी

    Congress Congress foundation day congress news congress president mallikarjun kharge Congress sthapana divas कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस खड़गे का मोदी सरकार पर हमला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBangladesh news: बांग्लादेश पुलिस का दावा, हादी के हत्या के 2 मुख्य आरोपी भागे भारत
    Next Article शोरूम से खूब बिक रही ये धाकड़ SUV! कम कीमत में माइलेज भी जबरदस्त…
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    1,300+ SIM कार्ड से जुड़े 73 साइबर अपराध मामले ,Cyber Crime Network …

    September 13, 2026 11:39 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.