Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»बिहार पंचायत चुनाव 2026 : एससी-एसटी और ईबीसी आरक्षण में फेरबदल, DM करेंगे निर्धारण
    Bihar

    बिहार पंचायत चुनाव 2026 : एससी-एसटी और ईबीसी आरक्षण में फेरबदल, DM करेंगे निर्धारण

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबNovember 28, 2025 10:26 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bihar Panchayat Election 2026
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bihar Panchayat Election 2026 : विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब राज्य में अगला बड़ा राजनीतिक आयोजन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का होगा। वर्ष 2026 में होने वाले इन पंचायत चुनावों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, इस बार राज्य की सभी आरक्षित सीटों का आरक्षण चक्र पूरी तरह बदल दिया जाएगा।

    पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, लगातार दो आम चुनावों के बाद आरक्षण का चक्र बदला जाना अनिवार्य है। इसी के तहत 2006 में पहली बार तय किया गया आरक्षण 2011 तक लागू रहा। बाद में 2016 में नया आरक्षण चक्र लागू हुआ, जो 2021 के चुनाव तक जारी रहा। अब 2026 में एक बार फिर आरक्षण की नई सूची तैयार की जाएगी।

    दो बार आरक्षित रही सीटें अब होंगी अनारक्षित : पंचायती राज विभाग के अनुसार, जिन पदों पर 2016 और 2021 में लगातार एक ही श्रेणी के लिए आरक्षण तय था, आगामी चुनाव में वह आरक्षण स्वतः समाप्त हो जाएगा। इन सीटों पर अब नए सिरे से जनगणना के आधार पर आरक्षण तय किया जाएगा।

    जनसंख्या अनुपात के आधार पर होगा आरक्षण : त्रिस्तरीय पंचायतों में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षण उनकी जनसंख्या के अनुपात में निर्धारित होता है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी क्षेत्र में एससी/एसटी आबादी 25 प्रतिशत है, तो वहां उतने ही प्रतिशत पद उस वर्ग के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। शेष पदों में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) को 20 प्रतिशत के करीब आरक्षण का प्रावधान है। संपूर्ण प्रक्रिया DM द्वारा तय नियमों के तहत तैयार की जाएगी।

    पंचायत से जिला तक इस तरह तय होंगे आरक्षित पद

    • ग्राम पंचायत सदस्य : आरक्षण ग्राम पंचायत के कुल पदों के आधार पर तय होगा।
    • मुखिया पद : एक पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों की संख्या के आधार पर आरक्षण निर्धारित होगा।
    • पंचायत समिति सदस्य : संबंधित पंचायत समिति के कुल सदस्यों के अनुसार आरक्षण तय किया जाएगा।
    • प्रखंड प्रमुख : जिले के कुल पदों का 50 प्रतिशत आरक्षित होगा।
    • जिला परिषद सदस्य : प्रत्येक जिले में कुल सदस्यों की संख्या का 50 प्रतिशत आरक्षित रहेगा।
    • जिला परिषद अध्यक्ष : राज्य में कुल अध्यक्ष पदों के 50 प्रतिशत पर आरक्षण लागू होगा।

    बिहार में यह तीसरी बार होगा जब पंचायत चुनाव में आरक्षण चक्र बदल जाएगा। नए आरक्षण ढांचे के साथ 2026 का पंचायत चुनाव कई सीटों पर राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है।

    Bihar Panchayat Election 2026 Bihar Panchayat Election 2026 latest update
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में 18 वर्ष से कम की लड़की और 21 वर्ष से कम के लड़के का विवाह होने पर 1098 पर सूचना दें!
    Next Article बेगूसराय की 25 हजार महिलाओं के खाते में पहुँचे 10–10 हजार रुपये, CM ने की राशि हस्तांतरित..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बिहार पंचायत चुनाव 2026 में पहली बार चिप वाले EVM, टेक्नोलॉजी से बदलेगी बेगूसराय के 217 पंचायत की राजनीति

    April 6, 2026 10:21 am

    LPG Gas Cylinder Crisis : बिहार में LPG गैस किल्लत की से मची हलचल, एजेंसियों पर बढ़ी भीड़…

    March 11, 2026 9:51 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    By Akhil VatsaApril 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai news :बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर…

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm

    राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर जीरोमाइल स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, गिरिराज सिंह ने किया माल्यार्पण

    April 24, 2026 6:08 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.