Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Bihar Vehicle Rule Change : निजी वाहन को कमर्शियल बनाने के नियम बदले, यहां जानें –
    Bihar

    Bihar Vehicle Rule Change : निजी वाहन को कमर्शियल बनाने के नियम बदले, यहां जानें –

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaJanuary 13, 2026 9:24 amUpdated:January 13, 2026 2:41 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bihar Vehicle Rule Change
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bihar Vehicle Rule Change : बिहार सरकार ने निजी वाहनों को कमर्शियल बनाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। परिवहन विभाग ने इससे जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इससे वाहन मालिकों को कम परेशानी होगी। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब छोटे और हल्के व्यावसायिक वाहनों को निजी वाहन में बदलने का अधिकार जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को दिया गया है।

    अब डीएम नहीं, डीटीओ लेंगे फैसला

    पहले निजी और कमर्शियल वाहन में बदलाव का फैसला जिला पदाधिकारी (DM) के स्तर पर होता था। लेकिन अब यह अधिकार डीटीओ को सौंप दिया गया है। इससे प्रक्रिया तेज होगी और वाहन मालिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीटीओ आवेदन की जांच कर सीधे फैसला ले सकेंगे।

    आर्थिक स्थिति और पुराना रिकॉर्ड होगा जरूरी

    डीटीओ यह जांच करेंगे कि वाहन मालिक की आर्थिक स्थिति मजबूत है या नही। इससे निजी वाहन का सही तरीके से रखरखाव हो सके। साथ ही यह भी जरूरी होगा कि जिस व्यावसायिक गाड़ी को निजी में बदला जाना है। वह कम से कम दो साल तक इस्तेमाल में रही हो। बदलाव से पहले वाहन से जुड़े सभी पुराने टैक्स का भुगतान अनिवार्य होगा।

    फिटनेस और टैक्स प्रक्रिया भी जरूरी

    अगर कोई वाहन मालिक अपनी निजी गाड़ी को कमर्शियल या कमर्शियल गाड़ी को निजी बनाना चाहता है, तो पहले उसे फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा। इसके अलावा टैक्स दर में जो भी अंतर होगा। उसकी रकम जमा करनी पड़ेगी। अगर नई श्रेणी का टैक्स ज्यादा है तो अतिरिक्त राशि भी देनी होगी।

    सरकारी विभागों पर भी सख्ती

    परिवहन मंत्री ने बताया कि कई सरकारी विभाग और निगम निजी नंबर की गाड़ियों को किराए पर ले रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है। इससे सड़क सुरक्षा पर असर पड़ता है। वहीं सरकार को राजस्व का भी नुकसान होता है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि किराए पर ली जाने वाली गाड़ी कमर्शियल रजिस्टर्ड होनी चाहिए। उसके पास वैध परमिट हो और पीली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आवश्यक है।

    नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

    नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहली बार नियम तोड़ने पर 5 हजार रुपये तक जुर्माना या तीन महीने की सजा हो सकती है। वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना या एक साल की सजा का प्रावधान है।

    Bihar Bihar News Bihar Vehicle Rule Bihar Vehicle Rule Change
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCM Nitish Samriddhi Yatra : CM नीतीश की समृद्धि यात्रा का कार्यक्रम घोषित; जानिए- शेड्यूल…
    Next Article बेगूसराय में 2.26 करोड़ का KCC घोटाला: इंडियन बैंक के गबन मामले में आरोपी गिरफ्तार..
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    काबर टाल परियोजना पर बढ़ा विवाद, किसानों के विस्थापन का मुद्दा गरमाया, मेधा पाटकर के समर्थन से आंदोलन तेज

    April 3, 2026 12:34 pm

    बेगूसराय में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर पंचायत अध्यक्षों का सम्मान, केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने की सराहना

    April 2, 2026 11:27 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    By The Begusarai DeskApril 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख…

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.