Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Teghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..

    August 31, 2026 6:57 pm

    Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश

    August 31, 2026 6:52 pm

    Bakhri News : बखरी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में दो बार लगेगा जनता दरबार..

    August 31, 2026 6:48 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में 2.26 करोड़ का KCC घोटाला: इंडियन बैंक के गबन मामले में आरोपी गिरफ्तार..
    Begusarai News

    बेगूसराय में 2.26 करोड़ का KCC घोटाला: इंडियन बैंक के गबन मामले में आरोपी गिरफ्तार..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 13, 2026 9:55 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Banking Scam
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Banking Scam : बेगूसराय से एक चौंकाने वाला बैंकिंग घोटाला सामने आया है। इंडियन बैंक की मटिहानी शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण के नाम पर 2.26 करोड़ रुपये के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक राधा रमण कुमार के साथ मिलकर किसानों की ऋण राशि हड़पने का गंभीर आरोप है।

    ब्रांच मैनेजर से सांठ-गांठ कर की गई ठगी

    पुलिस के अनुसार, अनिल कुमार राय मटिहानी थाना क्षेत्र के पुनर्वास, बथुआ बरारी, शेरिनियां का रहने वाला है। उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर KCC लाभुक किसानों की राशि अपने और अन्य लोगों के खातों में ट्रांसफर कर गबन किया। जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे खेल में तत्कालीन शाखा प्रबंधक की अहम भूमिका रही।

    2 नवंबर 2024 को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

    भागलपुर स्थित इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक अंकुर जायसवाल ने 2 नवंबर 2024 को मटिहानी थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया कि शाखा प्रबंधक राधा रमण कुमार ने अपने परिजनों, नजदीकी रिश्तेदारों और बिचौलियों के खातों में KCC लाभुकों की राशि ट्रांसफर कर दी।

    375 किसानों के नाम पर 4 करोड़ से अधिक का ऋण

    जांच में खुलासा हुआ है कि इंडियन बैंक, मटिहानी शाखा द्वारा 375 किसानों को कुल 4 करोड़ 4 लाख 80 हजार 13 रुपये का कृषि ऋण स्वीकृत किया गया था। आरोप है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा किसानों तक पहुंचने से पहले ही गबन कर लिया गया।

    NPA खातों और OTS के जरिए हुआ दुरुपयोग

    गबन की रकम को छिपाने के लिए 331 एनपीए खातों में 1 करोड़ 79 लाख 12 हजार 800 रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद वन टाइम सेटलमेंट (OTS) की स्वीकृति लेकर राशि का दुरुपयोग किया गया। इस पूरे मामले में अनिल कुमार राय की सक्रिय भूमिका सामने आई है।

    पूछताछ जारी

    फिलहाल पुलिस आरोपी अनिल कुमार राय से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। मामले ने बैंकिंग सिस्टम और किसानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Begusarai Banking Scam Begusarai Indian Bank Scam Begusarai KCC scam Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBihar Vehicle Rule Change : निजी वाहन को कमर्शियल बनाने के नियम बदले, यहां जानें –
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में 14 जनवरी को मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Teghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..

    August 31, 2026 6:57 pm

    Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश

    August 31, 2026 6:52 pm

    Bakhri News : बखरी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में दो बार लगेगा जनता दरबार..

    August 31, 2026 6:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Teghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..

    By सुमन सौरबAugust 31, 2026 6:57 pm

    Teghra Janmashtami Fair : आगामी 4 सितंबर को होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और तेघड़ा…

    Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश

    August 31, 2026 6:52 pm

    Bakhri News : बखरी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में दो बार लगेगा जनता दरबार..

    August 31, 2026 6:48 pm

    बरौनी के सर्वेश कश्यप को ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026, रिनिकी भुइयां सरमा ने किया सम्मानित..

    August 30, 2026 5:11 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.