Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bihar bullet train corridor: क्या आपकी जमीन भी रुट में है? वाराणसी- सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन आपको बना सकती है करोड़पति!

    May 15, 2026 10:09 am

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन
    Begusarai News

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    Akhil VatsaBy Akhil VatsaApril 25, 2026 2:01 pmUpdated:April 25, 2026 2:15 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusari news:बेगूसराय में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में हड़ताली चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
    महिला आरक्षण को लेकर सरकार पर आरोप
    प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी राजनीतिक भागीदारी की समर्थक रही है।
    उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में लोकसभा से महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद वर्तमान सरकार इसे लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है और इसे चुनावी मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह कर रही है।
    तुरंत लागू करने की मांग
    उन्होंने कहा कि अगर सरकार वास्तव में महिलाओं को अधिकार देना चाहती है, तो बिना किसी परिसीमन के वर्तमान लोकसभा और विधानसभाओं में तुरंत प्रभाव से महिला आरक्षण लागू किया जाए।
    साथ ही कांग्रेस ने 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की भी मांग उठाई।
    सरकार पर साधा निशाना
    गरीब दास ने कहा कि केवल कानून बनाकर उसे लागू न करना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने जनाधार के कमजोर होने के कारण इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
    उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को महिला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष जैसे पदों पर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।
    वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया
    कार्यक्रम में मौजूद पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने भी केंद्र सरकार के रुख की कड़ी आलोचना करते हुए महिला सम्मान के नाम पर हो रही राजनीति को बंद करने की मांग की।
    बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद
    इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
    कार्यक्रम में लखन पासवान, चुनचुन राय, रामानंद सिंह, कृष्णनंदन राय, अवनीश कुमार, निशांत सिंह, राहुल कुमार, सुबोध कुमार, राजदेव पासवान, संजय सम्राट, अशोक सिंह, मो. मतीन, रणजीत कुमार, राकेश सिंह, ओम कुमार, राजा कुमार, प्रिंस कुमार, गोपाल कुमार और जीडी कॉलेज अध्यक्ष रविश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    यह प्रदर्शन महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस की नाराजगी और सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

    Begusarai Congress Protest Begusarai Hadtali Chowk Protest Bihar Political News Congress vs Modi Government The Begusarai Women Reservation Bill News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर जीरोमाइल स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, गिरिराज सिंह ने किया माल्यार्पण
    Next Article Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत
    Akhil Vatsa
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Bihar bullet train corridor: क्या आपकी जमीन भी रुट में है? वाराणसी- सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन आपको बना सकती है करोड़पति!

    May 15, 2026 10:09 am

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Bihar bullet train corridor: क्या आपकी जमीन भी रुट में है? वाराणसी- सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन आपको बना सकती है करोड़पति!

    By Neha SinghMay 15, 2026 10:09 am

    Bihar bullet train corridor: बिहार में अब बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर योजनाएं हकीकत में…

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.