Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में लगेगा पीएम-मित्रा पार्क: 991 एकड़ भूमि अधिग्रहण को कैबिनेट की मंजूरी
    Begusarai News

    बेगूसराय में लगेगा पीएम-मित्रा पार्क: 991 एकड़ भूमि अधिग्रहण को कैबिनेट की मंजूरी

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 13, 2025 11:10 pmUpdated:August 13, 2025 11:17 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai PM-Mitra Park
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai PM-Mitra Park : बेगूसराय के औद्योगिक मानचित्र पर एक नया आयाम जुड़ने जा रहा है। बिहार मंत्रिपरिषद ने बुधवार को बेगूसराय सदर प्रखंड के कुसमहौत मौजा में 991 एकड़ रैयती भूमि के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। इस अधिग्रहण पर आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के माध्यम से 3 अरब 51 करोड़ 59 लाख 76 हजार 345 रुपये खर्च होंगे।

    इस भूमि पर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-मित्रा योजना के तहत अत्याधुनिक मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कपड़ा उद्योग की पूरी वैल्यू चेन फार्म से फाइबर, फाइबर से फैब्रिक, फैब्रिक से फैशन और फैशन से फॉरेन को एक ही जगह लाकर, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत की स्थिति मजबूत करना है।

    डीएम तुषार सिंगला का प्रयास

    गौरतलब है कि इस वर्ष अप्रैल में जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने औद्योगिक विकास की संभावनाओं को देखते हुए इस भूमि को पीएम-मित्रा पार्क योजना में शामिल करने का प्रस्ताव बिहार उद्योग विभाग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अथॉरिटी, पटना को भेजा था। डीएम ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि बेगूसराय बिहार का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जहां आईओसीएल, एनटीपीसी, एचयूआरएल, सुधा डेयरी और पेप्सी जैसी बड़ी इकाइयां पहले से मौजूद हैं। वस्त्र उद्योग के लिए यहां व्यापक संभावनाएं हैं।

    अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित पार्क से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही, विदेशी निवेश और स्थानीय पूंजी निवेश में बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह भूमि बेगूसराय जिला मुख्यालय और NH-31 के नजदीक है। बेगूसराय, बरौनी और लखमिनिया रेलवे स्टेशन भी इसके पास हैं। भविष्य में बनने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे इस क्षेत्र की लॉजिस्टिक्स क्षमता को और बढ़ाएंगे।

    पीएम-मित्रा योजना क्या है?

    पीएम-मित्रा पार्क योजना (प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल) केंद्र सरकार की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को ग्लोबल बनाने की पहल है। इसमें वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक मशीनरी, वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और निर्यात सुविधा केंद्र जैसी व्यवस्थाएं होंगी।

    Begusarai PM-Mitra Park
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : 13 करोड़ में बना पुल, 3 साल में जर्जर- पुल की रेलिंग टूटी, सड़क धंसी
    Next Article बेगूसराय DM ने बाढ़ पीड़ितों के साथ किया भोजन, राहत कार्यों की समीक्षा की
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : मुकदमा उठाने के विवाद में बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष और परिजनों से मारपीट, शिक्षक गिरफ्तार

    October 16, 2026 7:53 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bihar

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    By The Begusarai DeskOctober 17, 2026 8:24 pm

    Md. Muttafique Ahmad : बिहार पुलिस के अधिकारी मोहम्मद मुत्तफ़िक अहमद (Md. Muttafique Ahmad) को…

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : मुकदमा उठाने के विवाद में बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष और परिजनों से मारपीट, शिक्षक गिरफ्तार

    October 16, 2026 7:53 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.