Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bihar News : नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, आधे घंटे चली अहम बैठक।

    August 14, 2026 1:43 pm

    Begusarai News : सरकार की नीतियों के खिलाफ बेगूसराय में भाकपा की पदयात्रा..

    August 12, 2026 3:33 pm

    BSUSC अनुशंसित सहायक प्रोफेसर पदों के 323 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन..

    August 9, 2026 11:19 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Indian Railway : बदल जाएगा बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का रूट, जानें- अब कहां से चलेगी..
    Begusarai News

    Indian Railway : बदल जाएगा बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का रूट, जानें- अब कहां से चलेगी..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 24, 2025 2:38 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Indian Railway
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Indian Railway : यात्रीगण कृपया ध्यान दें!!!! बरौनी जंक्शन से खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और गोरखपुर होते हुए लखनऊ जंक्शन तक रोजाना चलने वाली 15204/15203 बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस अब बरौनी जंक्शन से बनकर नहीं खुलेगी. रेलवे के द्वारा अब इस ट्रेन को भागलपुर तक विस्तारित किया जाएगा…

    जानकारी के मुताबिक, मालदा मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजी गई है. लखनऊ डिवीजन से अनुमति मिलते ही परिचालन एक्सटेंड हो जाएगा. रेलवे बोर्ड को भेजे गए पत्र के अनुसार, 15203/04 लखनऊ-बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस को भागलपुर तक विस्तारित करना है. इसको लेकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजी गई है. मालदा मंडल ट्रेन के परिचालन को लेकर तैयार है. बस लखनऊ मंडल से अनुमति का इंतजार है….

    जानिए क्या होगा रूट

    मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च, 2025 के अंत तक इस ट्रेन के परिचालन की अनुमति मिलने की उम्मीद है. यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से खुलने के बाद बस्ती, गोरखपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल होते हुए भागलपुर तक जाएगी. मालदा के DRM ने बताया कि ट्रेन को मंजूरी देने का काम दूसरे जोन से होना है. मंजूरी मिलते ही भागलपुर से परिचालन के लिए मालदा मंडल तैयार है….

    किउल से होकर परिचालन पर लोगों में नाराजगी

    बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस के बरौनी से वाया किउल होकर भागलपुर तक परिचालन को लेकर बेगूसराय के लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है की इस ट्रेन का भागलपुर तक विस्तारीकरण करने पर बेगूसराय, मुंगेर व सुल्तानगंज रुट से चलाया जाए और यह रेलवे के लिए शॉर्ट रुट भी साबित होगा. दैनिक रेलयात्री संघ के सदस्यों का कहना है कि मुंगेर पुल के रास्ते अब तक ट्रेनों की समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है. अगर इस ट्रेन को बेगूसराय व मुंगेर के रास्ते भागलपुर तक विस्तारित किया जाएगा तो हजारों यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी. वैसे भी हाथीदह व किऊल के रास्ते पहले से ही कई ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है….

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखगड़िया टू बेगूसराय अवैध हथियारों की सप्लाई; 9 हथियार के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार..
    Next Article राशन दुकानदार की बेटी आसमान से उड़ाएगी Flight- पिता ने जमीन बेचकर बनाया पायलट..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : सरकार की नीतियों के खिलाफ बेगूसराय में भाकपा की पदयात्रा..

    August 12, 2026 3:33 pm

    BSUSC अनुशंसित सहायक प्रोफेसर पदों के 323 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन..

    August 9, 2026 11:19 am

    मंझौल अस्पताल में घायल के पैर पर गत्ता लगाने का मामला: डॉक्टर पर गिरी गाज, मांगा गया स्पष्टीकरण…

    August 8, 2026 8:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Bihar

    Bihar News : नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, आधे घंटे चली अहम बैठक।

    By सुमन सौरबAugust 14, 2026 1:43 pm

    Bihar News : पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश…

    Begusarai News : सरकार की नीतियों के खिलाफ बेगूसराय में भाकपा की पदयात्रा..

    August 12, 2026 3:33 pm

    BSUSC अनुशंसित सहायक प्रोफेसर पदों के 323 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन..

    August 9, 2026 11:19 am

    मंझौल अस्पताल में घायल के पैर पर गत्ता लगाने का मामला: डॉक्टर पर गिरी गाज, मांगा गया स्पष्टीकरण…

    August 8, 2026 8:48 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.