बेगूसराय में वृद्धा के साथ नहीं हुई थी दुष्कर्म, मेडिकल रिपोर्ट से सच आया सामने…

सुमन सौरब
1 Min Read

बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा पंचायत स्थित करकौली गांव में बीते दिनों वृद्धा असहाय महिला के साथ दुष्कर्म नही हुआ था। यह बातें एसडीपीओ कुंदन कुमार ने मीडिया को बताई।जानकारी देते हुए एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से उक्त मामले का सच सामने आया है।

उन्होंने कहा कि महिला के साथ असमाजिक तत्वों ने केवल मारपीट ही किया था।हालांकि इस बात की भी जांच पुलिस कर रही है। आखिर किसने वृद्ध महिला के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार किया है।

बतातें चलें कि बीते 18 सितंबर को अपने मायके में गांव से बाहर झोपड़ीनुमा घर में रह रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ असमाजिक तत्वों ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया था।वृद्ध महिला की दशा को देखकर प्रथम दृष्टया सबों को दुष्कर्म जैसा मामला भी प्रतीत हुआ था।किंतु जब मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आई तो इस तरह की कोई बात सामने नही आई।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।