बेगूसराय में अबतक 89 मरीज डेंगू पॉजिटिव! बुखार लगने पर तुरंत करें ये काम…

सुमन सौरब
2 Min Read

Begusarai News : बेगूसराय में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बता दे बारिश के बाद जलजमाव के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ी है और उसमे डेंगू मच्छर भी शामिल है। जिसके कारण सूखे में डेंगू के डंक से लोग कराह रहे है और डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

मंगलवार को सदर अस्पताल, बेगूसराय में बुखार से पीड़ित 23 मरीजों की NS-1 ELISA Kit से जांच करायी गयी। इनमें से 4 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाये गये। पॉजिटिव मरीजों में 2 शहरी क्षेत्र के तो एक बछवाड़ा व एक बरौनी क्षेत्र का है। जिले में अबतक 393 बुखार से पीड़ितों की जांच में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गयी है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में 20 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। सभी पर केमिकलयुक्त मच्छरदानी उपलब्ध है। चिकित्सक व कर्मियों की तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि डेंगू से घबराने की जरुरत नहीं है। यदि किसी भी निजी क्लीनिक में डेंगू पॉजिटिव बताये तो घबड़ाये नहीं। वह डेंगू पॉजिटिव होगा यह कन्फर्म नहीं होगा। NS-1 ELISA Kit की जांच ही स्पष्ट बताएगा कि डेंगू पॉजिटिव है या नहीं।

मालूम हो की बेगूसराय के किसी भी निजी क्लीनिक में NS-1 ELISA Kit से जांच की व्यवस्था नहीं है। एलिजा से जांच की सुविधा सिर्फ सदर अस्पताल में है। यदि बुखार लगे व नहीं छूट रहा है तो जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। यहां कन्फर्म जांच की सुविधा से लेकर इलाज की बेहतर व्यवस्था है।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।