Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»PM मोदी इस दिन करेंगे सिमरिया 6-लेन केबल ब्रिज का उद्घाटन, सामने आया नया अपडेट…
    Begusarai News

    PM मोदी इस दिन करेंगे सिमरिया 6-लेन केबल ब्रिज का उद्घाटन, सामने आया नया अपडेट…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 25, 2025 10:05 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Simaria 6-lane Cable Bridge
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Simaria 6-lane Cable Bridge : बेगूसराय के सिमरिया और मोकामा के औटा के बीच गंगा नदी पर बन रहे एशिया के सबसे चौड़े सिक्स लेन सड़क पुल का उद्घाटन अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में PM मोदी के द्वारा किए जाने की संभावना है। पुल के चालू हो जाने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यातायात और सुगम हो जायेगा। यह पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर और भागलपुर जैसे जिलों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल में कुल 18 पिलर का निर्माण किया गया है। पुल की कुल लंबाई 8.1 किमी है, जबकि पहुंच पथ की लंबाई सिमरिया और औटा की तरफ 6 किमी तक फैली हुई है। पुल की चौड़ाई 34 मीटर है, जो इसे एशिया का सबसे चौड़ा सिक्स लेन पुल बनाता है।

    पुल का निर्माण वेलस्पेन एवं एसपी शिंगला कंपनी कर रही है। पुल का 90 से 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल पर कालीकरण कार्य एवं सेगमेंट का काम लगभग समाप्त हो चुका है। दूसरे लेन का निर्माण भी अंतिम चरण में है। सिमरिया एवं हाथीदह की तरफ पहुंच पथ का काम अंतिम चरण में है। वहीं, हाथीदह रेलवे लाइन, सड़क मार्ग, रामपुर डुमरा एवं औटा-हाथीदह रेलवे लाइन पर पिलर निर्माण भी पूर्णता की ओर है।

    सिक्स लेन पुल पर हाथीदह में आरओबी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस स्थान पर निर्माणाधीन पुल के नीचे से NH-80, जबकि इसके ऊपर से NH-31 गुजरेगी। इस पुल के जरिए हाथीदह जंक्शन को टाल क्षेत्र से जोड़ते हुए औटा के पास सड़क मिलेगी। यहां 100 मीटर चौड़ा रोटरी (जीरोमाइल) बनाया जाएगा। पुल का दूसरा छोर सिमरिया साइड में राजेंद्र पुल स्टेशन के पास मिलेगा। यहाँ 80 मीटर चौड़ा रोटरी (जीरोमाइल) का निर्माण किया जाएगा।

    25 अप्रैल तक सिक्स लेन पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू होने की संभावना है। अप्रैल के पहले अथवा दूसरे सप्ताह में PM मोदी के द्वारा पुल का उद्घाटन करने की उम्मीद है। इस दिशा में काम चल रहा है। उप प्रबंधक प्रमोद पांडेय, एसपी सिंगला कंपनी

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में ज़मीन विवाद को लेकर दो समुदायों में तनाव, गर्भवती महिला समेत 5 घायल…
    Next Article Rukaiya Fatima of Begusarai : बेगूसराय की बेटी बनी बिहार टॉपर; पिता चलाते हैं किराना दुकान, IAS बनने का सपना..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : मुकदमा उठाने के विवाद में बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष और परिजनों से मारपीट, शिक्षक गिरफ्तार

    October 16, 2026 7:53 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bihar

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    By The Begusarai DeskOctober 17, 2026 8:24 pm

    Md. Muttafique Ahmad : बिहार पुलिस के अधिकारी मोहम्मद मुत्तफ़िक अहमद (Md. Muttafique Ahmad) को…

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : मुकदमा उठाने के विवाद में बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष और परिजनों से मारपीट, शिक्षक गिरफ्तार

    October 16, 2026 7:53 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.