Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा

    September 14, 2026 12:37 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..
    Begusarai News

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबSeptember 18, 2026 1:05 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Justice Ajit Kumar Visit Begusarai
    Justice Ajit Kumar Visit Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Justice Ajit Kumar Visit Begusarai : पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं बेगूसराय के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बेगूसराय पहुंचे। 18 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस दौरे के दौरान वे जिला व्यवहार न्यायालय के साथ-साथ जिले के विभिन्न अनुमंडलीय न्यायालयों और न्यायिक संस्थानों का निरीक्षण करेंगे।

    जिला व्यवहार न्यायालय परिसर पहुंचने पर अधिवक्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने जस्टिस अजीत कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला जज ऋषिकांत, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार सहित न्यायिक पदाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि और अधिवक्ता मौजूद रहे।

    न्यायालय परिसर में विकास योजनाओं का उद्घाटन

    दौरे के पहले दिन जस्टिस अजीत कुमार ने जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने न्यायालय परिसर के पार्क में पौधारोपण किया। इसके अलावा फाउंटेन और ‘जस्टिस लेडी’ की प्रतिमा का शिलान्यास किया गया। उन्होंने न्यायालय के पूर्वी और पश्चिमी परिसर में नवनिर्मित सुरक्षा कक्ष और शौचालयों का भी उद्घाटन किया।

    बरौनी रेलवे कोर्ट से लेकर अनुमंडलीय न्यायालयों का होगा निरीक्षण

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार अपने तीन दिवसीय दौरे में जिला न्यायालय के अलावा बरौनी रेलवे कोर्ट, तेघड़ा, मंझौल, बखरी और बलिया अनुमंडलीय न्यायालयों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान प्रस्तावित न्यायिक कार्यों और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े स्थलों का भी जायजा लिया जाएगा।

    18 सितंबर :- को जिला न्यायालय के निरीक्षण के बाद बरौनी रेलवे कोर्ट और तेघड़ा अनुमंडलीय न्यायालय का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान प्रस्तावित भूमि का स्थल निरीक्षण और बार एसोसिएशन के साथ बैठकें होंगी।

    19 सितंबर:- को जिनेदपुर पंचायत में लीगल एड क्लिनिक का उद्घाटन, मंझौल में नवनिर्मित एडवोकेट हॉल और पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद बखरी और बलिया न्यायालयों का निरीक्षण होगा। इसी दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की ओर से दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर वितरण का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

    20 सितंबर:- को जस्टिस अजीत कुमार जयमंगला गढ़ मंदिर और बाबा हरिगिर धाम में दर्शन-पूजन के बाद सदर जेल, बेगूसराय तथा बालिका गृह (CWC/SOS) का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुंगेरीगंज में निर्माणाधीन जजों के आवासीय क्वार्टर का भी जायजा लेंगे।

    अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने जताई खुशी

    स्वागत के दौरान अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि पटना हाईकोर्ट में भारत सरकार के केंद्र सरकार के वकील (CGC) के रूप में कार्य करने के दौरान उन्हें जस्टिस अजीत कुमार के न्यायालय में काम करने और उनके सानिध्य का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि अपने गृह जिले में निरीक्षी जस्टिस के रूप में उनका स्वागत करना उनके लिए विशेष आनंद और सौभाग्य का विषय है।

    Begusarai news Justice Ajit Kumar Begusarai Justice Ajit Kumar Visit Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा

    September 14, 2026 12:37 am

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    By सुमन सौरबSeptember 18, 2026 1:05 pm

    Justice Ajit Kumar Visit Begusarai : पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं बेगूसराय के निरीक्षी जस्टिस…

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा

    September 14, 2026 12:37 am

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.