Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai Station पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, अंधेरे में ट्रेन की प्रतीक्षा करते हैं यात्री..
    Begusarai News

    Begusarai Station पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, अंधेरे में ट्रेन की प्रतीक्षा करते हैं यात्री..

    Ghanshyam DevBy Ghanshyam DevOctober 17, 2024 11:37 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Railway Station
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Railway Station : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के उत्तरी भाग से स्टेशन परिसर में रेलयात्री प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह पूरी तरीके से गैरकानूनी है। रेलवे द्वारा बाघा और लोहियानगर रेलवे गुमटी के तरफ से स्टेशन परिसर आने वाले रास्ते ब्लॉक किए जा रहे हैं। इससे पहले बेगूसराय के लोकल समाचार पत्रों में स्टेशन के उत्तरी भाग में लगे हाई मास्ट लाइट खराब होने से अंधेरा की खबर छपने के बाद रेल अधिकारियों ने लाइट पोल को ही खोलकर हटा दिया।

    इस वीडियो को देखने के बाद आप क्या कहेंगे?
    यह वीडियो है कहाँ का है? @thebegusarai कहता है यह है बिहार के औद्योगिक राजधानी बेगूसराय के जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन का एक काला सच जो हाई मास्क लाइट के नीचे अंधेरा में चीख रहा है, मेरा विकास कब होगा?#Bihar #Begusarai pic.twitter.com/sP4mL3Tunz

    — द बेगूसराय (@thebegusarai) October 6, 2024

    ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या बेगूसराय रेलवे स्टेशन का विकास कार्य को लेकर रेलवे द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। रेल सूत्रों का कहना है कि प्लेटफार्म 2 और तीन की डाउन रेलगाड़ियों को सिग्नल होने के बाद भी लोगों के ट्रेक पार करने के कारण काफी समय तक रुकना पड़ना था। साथ ही कई लोग इस तरह क्रॉसिंग में ट्रेन से कट भी चुके हैं इसी कारण स्टेशन के उत्तरी भाग को बैरिकेट किया जा रहा है।

    🔷 ये है बेगूसराय रेलवे स्टेशन का उत्तरी भाग।

    यहां विकास कार्य शुरू करने के बदले घेराबंदी हो रहा है।

    पता नहीं बेगूसराय रेलवे स्टेशन के साथ सोनपुर मंडल और हाजीपुर जोन का सौतेला व्यवहार कब तक जारी रहेगा?

    डीआरएम यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि टेंडर कब होगा? #Begusarai pic.twitter.com/4koorrhIHI

    — द बेगूसराय (@thebegusarai) October 17, 2024

    विकास कार्य दशकों से है ठप

    बता दें करीब 5 साल से जहां बेगूसराय रेलवे स्टेशन को रेल मंत्रालय द्वारा विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिस्ट में शामिल किया। पर जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों की उदासीनता से यह सफलीभूत न हो सका। इसके बाद 2023 में रेलवे द्वारा इसे अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में शामिल किया गया। पर स्टेशन का नसीब आजतक न बदल सका।

    हैरानी की बात यह कि विगत तीन सालों में जीएम और डीआरएम सहित कई वरीय अधिकारियों द्वारा बेगूसराय स्टेशन के विकास को लेकर विकास कार्य करने के सभी दावे हवा हवाई साबित हुए हैं। हालात यह है कि प्लेटफार्म 1,2 और 3 पर यात्रियों के लिए मुक्कमल शेड, बैठका और पानी, शौचालय जैसे जरूरत की चीजें भी पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही है। इससे रोजाना हजारों रेलयात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ता है।

    Begusarai Railway Station Ki Durdasha

    #Begusarai #indianrailways #railway #BiharNews @girirajsinghbjp @AshwiniVaishnaw @narendramodi @aajtak @sarthakkashyap4 @ajeetbharti @ajitanjum pic.twitter.com/2X0tWUb0IY

    — Ghanshyam Dev (@Ghanshyamdev3) October 17, 2024

    सोनपुर मंडल ने रेलयात्रियों के लिए नहीं शहरवासियों के लिए बनाया पार्किंग

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन का विकास कई दशकों से अवरुद्ध है। इसका मुख्य कारण है कि जिस भाग जिले की अधिकांश आबादी है उधर यानी बेगूसराय स्टेशन के उत्तरी भाग का विकास नहीं हो सका है। पिछले साल रेलवे मंडल द्वारा लोहियानगर और बाघा रेलवे गुमटी के तरफ रेलवे पार्किंग का टेंडर भी किया। पर कुछ समय मे ही संवेदक सरेंडर कर चलता बना। इसके बाद हाल फिलहाल में फिर टेंडर हुआ। पर सितम यह है कि अब उत्तरी छोर का रास्ता ब्लॉक होने से रेलयात्रियों के लिए यह पार्किंग उपयोग कर फिर एनएच के रास्ते प्लेटफार्म 1 पर बने टिकट घर से टिकट लेकर स्टेशन परिसर में इंट्री करना टेढ़ी खीर के समान है।

    हालांकि, रेलवे का दावा है कि यह पार्किंग रेलयात्रियों के लिए नहीं सिटी के लिए अलॉट किया गया है। मतलब रेलयात्रियों की सुविधा से अधिक रेलवे अब शहरवासियों की सुविधा का ख्याल रखने का दावा कर रहा है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के सभी प्रखंडों में होगा स्टेडियम का निर्माण, जानें- DM तुषार सिंगला ने क्या कहा-
    Next Article बेगूसराय में आशिक की याद में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े- पूरा मामला
    Ghanshyam Dev
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.