Giriraj Singh ने कहा- “बेगूसराय को प्रमंडल के रूप में देखने की इच्छा है..”

Giriraj Singh : बेगूसराय जिला के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा की बेगूसराय ऐतिहासिक व क्रांतिकारी धरती है। बेगूसराय प्रमंडल बनने के लिए सभी अहर्ता रखता है। बेगूसराय को प्रमंडल के रूप में देखने की दिली इच्छा है।

आगे उन्होंने कहा कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता लगातार मुहिम चला रहे हैं। इस दिशा में उनकी ओर से भी व्यक्तिगत प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से 52 साल पहले बेगूसराय जिले की स्थापना हुई। बेगूसराय का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है। बेगूसराय आज देश के मानचित्र पर औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है।

स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा की बेगूसराय बिहार का औद्योगिक नगरी है। जहां रिफाइनरी, हर्ल, एनटीपीसी जैसे संस्थान हैं। बेगूसराय सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला भी जिला है। कहा कि शहर के अंदर एलिवेटेड फ्लाई ओवर सहित अन्य कई विकास के योजनाओं का कार्य पिछले 10 वर्षों में किया गया है। कहा कि बेगूसराय के स्वर्णिम भविष्य की सभी संभावित सम्भावनाओं पर प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

बेगूसराय जिला का कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • 2 अक्टूबर 1972 में मुंगेर से अलग एक जिला के रूप में अस्तित्व में आया.
  • साल 1870 में इसे मुंगेर ज़िले का एक उप-विभाग बनाया गया था.
  • बेगूसराय ज़िले का नाम “बेगम” (रानी) + “सराय” (सराय) से आया है.
  • राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर, 1908 को बेगूसराय में हुआ था.
  • इतिहासकार प्रोफेसर राम शरण शर्मा का जन्म 26 नवंबर 1919 को बेगूसराय में हुआ था.
  • बेगूसराय का कुल क्षेत्रफल 1,918 वर्ग किलोमीटर है.
  • बेगूसराय गंगा नदी, के उत्तरी किनारे पर स्थित है.