बेगूसराय : पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह..

सुमन सौरब
1 Min Read

बेगूसराय के बखरी में समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की दुसरी पुण्यतिथि पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई। इस दौरान उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तथा नेताजी के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।

सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी ने कहा कि धरती पुत्र नेताजी हमेशा ही किसान, नौजवान, मजदूर शोषित, पीड़ित को साथ लेकर चलते थे और हमेशा उनके साथ खड़े रहते थे। उनकी बहुत सी यादें हैं और उनके जीवन का बहुत बड़ा संघर्ष रहा है।

उन्होंने समाजवाद का पूरे देश और प्रदेश में अलख जगाने का काम किया है। मौके पर संध्या केशरी,अधिवक्ता गौरव कुमार,मांगन सदा, अमरेन्द्र महतो, सुशील सदा, नंदलाल यादव, सचिन शर्मा, रामभरोस यादव, विशाल कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।