Begusarai News : संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बेगूसराय द्वारा बीपीसीसी पर्यवेक्षक मंजीत आनंद साहू के नेतृत्व में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार खुलकर रखे। बताया गया कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं की राय लेकर संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चला रही है।
इस अवसर पर मंजीत आनंद साहू ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की धुरी होते हैं और वे जमीनी हकीकत के सबसे करीब होते हैं। इसलिए वे बेहतर तरीके से जानते हैं कि संगठन का नेतृत्व कैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge और वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi के निर्देश पर कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप नेतृत्व देने का निर्णय लिया गया है।
विमर्श के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संगठन की वर्तमान स्थिति, उसमें सुधार के लिए भविष्य की योजनाओं और जिला अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवारों को लेकर अपनी राय रखी। मंजीत साहू ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी भावनाओं और सुझावों को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा और उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, निशांत सिंह, धर्मराज सहनी (प्रखंड अध्यक्ष, बीरपुर), सावर कुमार, परमानंद सिंह, मो. जफर, रामपदारथ यादव, कुश्मेश कुमार, ब्रजेश कुमार प्रिंस, चौधरी महतो, अमित शाह, राजेश कुमार, सत्यम कुमार अंकुश, शांति देवी, सुबोध सिंह, आर्यन कुमार, दीपक कुमार, सुद्दू कुमार, आतिश राज, मिलन कुमार, अभिषेक कुमार, धीरज कुमार, रणजीत कुमार, सार्थक कुमार, रत्नेश कुमार टुल्लू और आनंद प्रेम (सेवादल अध्यक्ष) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


