बेगूसराय में Chirag Paswan बोले- “बिहार को विकसित बनाना हमारा उद्देश है…

सुमन सौरब
2 Min Read

सोमवार (9 सितंबर) को मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में चिराग पासवान ने कहा की भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनकर उभरेगा। इसमें बिहार का अहम योगदान होगा। हमारा एक लक्ष्य, एक उद्देश्य है बिहार को सबसे विकसित राज्य बनाना।

उन्होंने कहा कि मेरे स्वर्गीय पिता (रामविलास पासवान) ने बिहार को विकसित राज्य बनाने का सपना देखा था जिसे हमें साकार करना है। उन्हीं की देन है कि आज करोड़ों देशवासियों को मुफ्त राशन मिल रहा है। अब उनका एक सपना और रह गया है, बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का सपना साकार करना है।

आगे उन्होंने कहा कि विपक्ष वाले कहते थे कि रामविलास की पार्टी का लगभग अंत हो चुका है। लेकिन, एक चिराग अब भी जिंदा है जो पार्टी को आसमान की उंचाई तक पहुंचाने में लगा है। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट बनाने में मैं तब तक लगा रहूंगा जब तक कि बिहार के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे राज्य जाकर पढ़ाई करने की मजबूरी खत्म न हो जाए।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।