Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Teghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..

    August 31, 2026 6:57 pm

    Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश

    August 31, 2026 6:52 pm

    Bakhri News : बखरी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में दो बार लगेगा जनता दरबार..

    August 31, 2026 6:48 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में लव जिहाद का मामला; ‘गौमांस खाने का दबाव, देवी-देवताओं की तस्वीर हटाई’…
    Begusarai News

    बेगूसराय में लव जिहाद का मामला; ‘गौमांस खाने का दबाव, देवी-देवताओं की तस्वीर हटाई’…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 6, 2025 11:39 amUpdated:July 6, 2025 11:41 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Case of love jihad in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार, फिर शादी का झांसा और अब धर्म परिवर्तन से लेकर प्रताड़ना तक का संगीन आरोप। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली युवती कोमल (काल्पनिक नाम) ने बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के जागीर मोहल्ला निवासी मोहम्मद शहबाज पर न केवल धोखा देने का, बल्कि शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। कोमल ने मामले को लेकर बेगूसराय एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

    फेसबुक पर हुई पहचान

    कोमल और मोहम्मद शहबाज की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी। कुछ ही महीनों में दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। कोमल का कहना है कि 2018 में शहबाज ने उससे शादी का झांसा दिया और बेगूसराय बुला लिया। प्रेम में पागल कोमल ने बिना किसी संकोच के बिहार पहुंचने का फैसला किया। बेगूसराय पहुंचते ही शहबाज उसे कर्पूरी स्थान ले गया, जहां दोनों ने कथित रूप से शादी की और साथ रहने लगे।

    शादी के बाद बदला शहबाज का रूप

    शुरुआत में सबकुछ सामान्य रहा लेकिन कुछ ही दिनों में मोहम्मद शहबाज का बर्ताव बदलने लगा। कोमल का आरोप है कि शहबाज ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी के नाम पर ठगी भी की गई – उसने एक स्थानीय सोना-चांदी की दुकान में मजदूरी कर करीब 1 लाख रुपए कमाए थे, जो उसने शहबाज को सौंप दिए।

    धर्म परिवर्तन का दबाव

    कोमल का सबसे गंभीर आरोप धर्म परिवर्तन को लेकर है। उसने कहा कि शहबाज उस पर बार-बार धर्म बदलने का दबाव डालता रहा। इतना ही नहीं, कोमल के मोबाइल से हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें तक हटा दी गईं। उसने बताया कि उसे गौमांस खाने के लिए भी मजबूर किया गया। जब उसने इन बातों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

    SP से लगाई न्याय की गुहार

    परेशान और थक-हारकर कोमल ने बेगूसराय के एसपी को पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद नगर थाना और महिला थाना में मोहम्मद शहबाज के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोमल को फिलहाल बालिका गृह में सुरक्षित रखा है। कोमल ने पुलिस को स्पष्ट रूप से कहा है कि वह अब शहबाज के साथ नहीं रहना चाहती और अपने माता-पिता के पास मध्य प्रदेश लौटना चाहती है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसदर अस्पताल में नवजात की अदला-बदली से मचा हड़कंप! समय रहते हुई वापसी तो ली सबने राहत की सांस..
    Next Article बेगूसराय में स्मैक कारोबार का बड़ा खुलासा : 746 ग्राम स्मैक, सोने के जेवर और नगदी बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Teghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..

    August 31, 2026 6:57 pm

    Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश

    August 31, 2026 6:52 pm

    बरौनी के सर्वेश कश्यप को ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026, रिनिकी भुइयां सरमा ने किया सम्मानित..

    August 30, 2026 5:11 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Teghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..

    By सुमन सौरबAugust 31, 2026 6:57 pm

    Teghra Janmashtami Fair : आगामी 4 सितंबर को होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और तेघड़ा…

    Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश

    August 31, 2026 6:52 pm

    Bakhri News : बखरी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में दो बार लगेगा जनता दरबार..

    August 31, 2026 6:48 pm

    बरौनी के सर्वेश कश्यप को ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026, रिनिकी भुइयां सरमा ने किया सम्मानित..

    August 30, 2026 5:11 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.