Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश
    Begusarai News

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 19, 2026 1:03 pmUpdated:February 19, 2026 1:11 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Sadar Hospital
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Sadar Hospital : बेगूसराय सदर अस्पताल में प्रस्तावित अत्याधुनिक बर्न वार्ड परियोजना के निर्माण में हो रही देरी पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्री सह स्थानीय सांसद के अपर निजी सचिव (APS) दिवाकर दुबे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के माध्यम से परियोजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करने और इसे शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

    5 साल बाद भी परियोजना अपूर्ण

    गौरतलब है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और BMSICL के बीच 19 मार्च 2021 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस परियोजना की कुल लागत ₹387.61 लाख निर्धारित है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, परियोजना को गति देने के लिए ₹77 लाख की अग्रिम राशि का भुगतान भी काफी समय पहले किया जा चुका है, इसके बावजूद निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

    क्यों है बर्न वार्ड की आवश्यकता?

    पत्र में रेखांकित किया गया है कि जिला मुख्यालय समेत पूरे अनुमंडल और ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक दुर्घटनाओं, रसोई गैस विस्फोट और आगजनी की घटनाओं की स्थिति में मरीजों के पास स्थानीय स्तर पर कोई उच्च स्तरीय उपचार केंद्र उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को पटना या अन्य जिलों में रेफर करना पड़ता है। रेफरल के दौरान समय की हानि होने से मरीजों की जान पर जोखिम बना रहता है। स्थानीय स्तर पर बर्न वार्ड बनने से यह जीवनरक्षक प्रणाली के रूप में मील का पत्थर साबित होगा।

    जिलाधिकारी को दिए गए प्रमुख निर्देश

    मंत्री कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय कार्ययोजना पर अमल करने को कहा गया है

    1. परियोजना की अब तक की प्रगति और वास्तविक धरातलीय स्थिति की जांच।
    2. विलंब के तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय कारणों की पहचान कर संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई।
    3. एक निश्चित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को पुनर्जीवित करना।
    4. आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य विभाग, IOCL और कार्यकारी एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक कर निगरानी सुनिश्चित करना।
    5. की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट से केंद्रीय मंत्री कार्यालय को निरंतर अवगत कराना।
    Begusarai Sadar Hospital Begusarai Sadar Hospital News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBarauni Refinery : 20 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, पर मजदूरों को ‘सरकारी रेट’ भी नहीं..
    Next Article बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am

    बेगूसराय : भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर..

    April 14, 2026 9:09 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    By Neha SinghApril 18, 2026 4:54 pm

    Mahila Aarakshan bill: बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने महिला…

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am

    बेगूसराय : भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर..

    April 14, 2026 9:09 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.