Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय के फेमस वीडियो क्रिएटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे..
    Begusarai News

    बेगूसराय के फेमस वीडियो क्रिएटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 20, 2025 11:09 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : जिन्हें लोग ठेठ देसी अंदाज की कॉमेडी के लिए पसंद करते थे, आज वह शख्स एक गलत पोस्ट की वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर मजेदार और देहाती शैली में कॉमेडी वीडियो बनाकर लाखों लोगों का दिल जीतने वाले बेगूसराय के एक नामचीन वीडियो क्रिएटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    गिरफ्तार वीडियो क्रिएटर की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव निवासी रतन कुमार उर्फ ‘गब्बर’ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गब्बर ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब की बोतल के साथ नजर आ रहा था। तस्वीर के साथ उसने जश्न मनाने वाले भाव में एक कैप्शन भी डाला था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

    यूजर ने किया टैग, पुलिस ने ली एक्शन

    उसके इस पोस्ट को देखकर कई फेसबुक यूजर ने आपत्ति जताते हुए बेगूसराय पुलिस को टैग कर मामले की शिकायत की। सोशल मीडिया पर मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए साहेबपुरकमाल थाने की पुलिस ने गुरुवार को उसके घर पर छापेमारी की और उसे शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    जेल की हवा खा रहे गब्बर

    गब्बर का सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज है। वह अपने ठेठ भोजपुरी लहजे में मजेदार कॉमेडी वीडियो बनाकर फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड करता था। खास बात यह है कि उसके वीडियो में ग्रामीण जीवन, समाज की सच्चाइयों का ऐसा अनोखा मिश्रण होता था कि लोग उसे ‘देसी स्टार’ कहने लगे थे। फेसबुक पर उसके 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी से उसके फैन बेस में मायूसी है। कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है कि “गब्बर को ऐसा नहीं करना चाहिए था”

    क्या कहती है शराबबंदी कानून?

    बिहार में शराबबंदी लागू है और राज्य सरकार शराब के सेवन, संग्रहण या प्रचार के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है। ऐसे में सोशल मीडिया पर शराब की बोतल के साथ तस्वीर शेयर करना भी कानून का उल्लंघन माना जाता है। पुलिस ने इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए रतन उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News :बेगूसराय में सोख्ता के गड्ढा की मिट्टी में दबे 3 मजदूर, एक की दर्दनाक मौत..
    Next Article बेगूसराय में थानेदार की कुर्सी पर बैठकर Reels बनाने वाला युवक गिरफ्तार, खुद बताया क्यों बनाया वीडियो..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    By सुमन सौरबOctober 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार…

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.