Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am

    बेगूसराय में BJP के दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने थामा जन सुराज का हाथ, गिरिराज सिंह के क्षेत्र में सियासी हलचल तेज

    October 4, 2026 10:05 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
    Begusarai News

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    The Begusarai DeskBy The Begusarai DeskOctober 5, 2026 4:39 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Sports News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    बेगूसराय: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के पांचवें दिन अंडर-14 बालक क्रिकेट के चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। बीपी इंटर स्कूल में हुए इस ट्रायल में जिले के अलग-अलग विद्यालयों से पहुंचे 14 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के बाद चुने गए खिलाड़ियों को मिलाकर बेगूसराय की जिला स्तरीय अंडर-14 बालक क्रिकेट टीम तैयार की जाएगी। यह टीम आगे होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

    खिलाड़ियों को खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की सलाह

    जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और बिहार के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

    उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद में भाग लेने को भी जरूरी बताया। साथ ही बेगूसराय के खिलाड़ियों को क्रिकेट में बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    जिला खेल पदाधिकारी ने उम्मीद जताई कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेगूसराय के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।

    इन खिलाड़ियों ने ट्रायल में लिया हिस्सा

    चयन ट्रायल में संभावित खिलाड़ियों के रूप में छतीश कुमार, अरिन शर्मा, रिक्कू, ब्रजेश, नमन, सत्यम, श्रेयश, सुशांत, अनुराग, नवनीत, देवराज, ओम, रुद्र, हरिओम, कमलजीत, मो. आफताब, आदित्य, यश, प्रत्यूष राज, प्रियांशु, निर्भीक झा, कार्तिक, अनीश, सक्षम, गौशुल, मयंक, प्रत्यूष और अंशुमन सहित अन्य खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में अरनव पंकज, दीपक कुमार दीप और राहुल कुमार ने भूमिका निभाई। वहीं उद्घोषक की जिम्मेदारी गौरव कुमार पाठक ने संभाली।

    आयोजन में इनकी रही भूमिका

    प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, प्रतियोगिता संयोजक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, बबलू, शुभम, रितेश, सोनू और शशि सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

    अंडर-14 क्रिकेट के इस चयन ट्रायल के बाद अब चयनित खिलाड़ियों से बेगूसराय की जिला टीम तैयार की जाएगी, जो राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

    Begusarai news Begusarai News in hindi
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..
    The Begusarai Desk
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am

    बेगूसराय में BJP के दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने थामा जन सुराज का हाथ, गिरिराज सिंह के क्षेत्र में सियासी हलचल तेज

    October 4, 2026 10:05 pm

    Begusarai News : सौरव जायसवाल के नेतृत्व में 70 मेधावी युवाओं ने की संसद भवन की अध्ययन यात्रा…

    October 2, 2026 10:24 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    By The Begusarai DeskOctober 5, 2026 4:39 pm

    बेगूसराय: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित…

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am

    बेगूसराय में BJP के दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने थामा जन सुराज का हाथ, गिरिराज सिंह के क्षेत्र में सियासी हलचल तेज

    October 4, 2026 10:05 pm

    Begusarai News : सौरव जायसवाल के नेतृत्व में 70 मेधावी युवाओं ने की संसद भवन की अध्ययन यात्रा…

    October 2, 2026 10:24 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.