Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»National News»Loksabha Winter Session: एक साथ दिखा पक्ष-विपक्ष, राहुल गांधी की तोड़ी परंपरा प्रियंका ने निभाई
    National News

    Loksabha Winter Session: एक साथ दिखा पक्ष-विपक्ष, राहुल गांधी की तोड़ी परंपरा प्रियंका ने निभाई

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 19, 2025 5:34 pmUpdated:December 19, 2025 10:49 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    loksabha winter session
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Loksabha Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के खत्म होने के बाद लोकतंत्र की खूबसूरती दिखाती एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाह अनिश्चितकाल के लिए अब स्थगित कर दी गई है. सत्र की समाप्ति के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कक्ष की एक तस्वीर सामने आई जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी बैठी दिखी.

    Loksabha Winter Session: टी पार्टी में शामिल हुआ पक्ष-विपक्ष

    सत्र की समाप्ति के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों को टी पार्टी दी. इस टी पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेता साथ बैठे दिखाई दिए. इस बैठक में वायनाड से पहली बार की सांसद प्रियंका गांधी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल में बैठी चाय पीती दिखाई दी. गांधी के अलावा सपा से धमेंद्र यादव, एनसीपी शरद पवार गुट से सुप्रिया सूले और डी राजा भी इस बैठक में शामिल होते दिखाई दिए.

    इस बैठक की सराहना इसलिए की जा रही है क्योंकि इस बैठक की परंपरा प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी ने तोड़ दी थी. राहुल गांधी मॉनसून सत्र के समापन में लोकसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई ऐसी बैठक में शामिल नहीं हुए थे लेकिन प्रियंका इस बैठक में शामिल हुई. इस बैठक में पूरा विपक्ष नजर आया. बता दें कि 21 अगस्त,2025 को मॉनसून सत्र के समापन के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सभी सदस्यों के लिए चाय मीटिंग रखी थी. इसमें विपक्ष का कोई नेता नहीं पहुंचा था और चाय पार्टी का बहिष्कार किया गया था.

    Loksabha Winter Session: क्यों होती है ये बैठक

    हर सत्र के समापन के बाद सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ स्पीकर टी मीटिंग करते हैं और उनका धन्यवाद करते है. पिछली बार इस बैठक में विपक्ष के नहीं आने पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा था. प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस में बहुत से युवा नेता हैं जो बेहद प्रभावशाली हैं लेकिन परिवार की असुरक्षा की वजह से इन युवाओं को बोलने का मौका नहीं मिलता है. पीएम ने कहा था कि संभव है कि यही युवा नेता राहुल गांधी को असुरक्षित कर रहे हो या घबराहट में डाल रहे हों. राहुल गांधी इन युवा नेताओं से घबरा गए हो.

    Loksabha Winter Session: खूबसूरत है ये तस्वीर

    राजनीति में होते विरोध प्रदर्शन के बीच ऐसी तस्वीरें लोकतंत्र की खूबसूरती को बढ़ाती है. सत्ता पक्ष के साथ असहमति राजनीति का हिस्सा है लेकिन जब बात परंपरा और सम्मान की होती है तो सारे दल एकजुट होते हैं. इससे पहले गुरुवार को प्रियंका गांधी ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से समय नहीं मिलने की शिकायत की थी तो उन्होंने कहा था कि उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है. गडकरी ने कहा कि आप प्रश्नकाल के बाद उनके ऑफिस में आकर मिल सकती है. इसके तुरंत बाद प्रियंका गडकरी से जाकर मिली जहां गडकरी ने उन्हें स्वादिष्ट खाना भी खिलाया.

    ये भी पढ़ें: Nitin Nabin patna visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहला पटना दौरा, BJP करेगी रोड शो

    loksabha session loksabha speaker tea party loksabha winter session loksbabha satra narendra modi nitin gadkari om birla priyanka gandhi wadra rajnath singh
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNitin Nabin patna visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहला पटना दौरा, BJP करेगी रोड शो
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का शुभारंभ…
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    भारत ने विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है ….चौथा स्थान हासिल कर लिया 

    September 13, 2026 11:22 pm

    नए साल पर वाहन चालकों को बड़ी राहत, 1 फरवरी से FASTag के नियमों में बदलाव…

    January 2, 2026 4:42 pm

    Indo-Pak war: अमेरिका के बाद अब चीन ले रहा युद्ध खत्म कराने का क्रेडिट, भारत ने जमकर सुनाया

    December 31, 2025 12:00 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    By सुमन सौरबSeptember 29, 2026 7:54 pm

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव अभियान…

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.