Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग का भंडाफोड़, बेगूसराय का अमित जायसवाल गिरफ्तार..
    Begusarai News

    SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग का भंडाफोड़, बेगूसराय का अमित जायसवाल गिरफ्तार..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबSeptember 25, 2025 10:05 amUpdated:September 25, 2025 10:12 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Desmantelada una banda de tramposos en los exámenes SSC, Amit Jaiswal de Begusarai arrestado.
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2025 परीक्षा में धांधली कराने वाले साल्वर गैंग का यूपी STF ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बेगूसराय के मुंगेरीगंज निवासी अमित कुमार उर्फ अमित जायसवाल का नाम भी शामिल है।

    अमित जायसवाल वर्तमान में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। इससे पहले वह लंबे समय तक बेगूसराय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक, अमित की गिनती बेगूसराय के कुछ बड़े प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं के करीबी लोगों में होती थी।

    फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर दिलाई जा रही थी परीक्षा

    STF की जांच में सामने आया है कि यह गैंग परीक्षार्थियों से साठगांठ कर फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर आवेदन कराता था। और फिर साल्वरों के जरिए उनकी जगह परीक्षा दिलवाई जाती थी। आरोप है कि अमित जायसवाल खुद भी इसी गिरोह के लिए साल्वर की भूमिका निभाता था और एक परीक्षा देने के एवज में उसे प्रति घंटे 10 हजार रुपये मिलते थे।

    जांच के घेरे में सरकारी अस्पताल

    STF ने आरोपियों के पास से 16 फर्जी पीएच मेडिकल सर्टिफिकेट, 13 मोबाइल फोन, कई आधार और पैन कार्ड, साथ ही करीब 14.75 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। गिरोह अभ्यर्थियों से नकल कराने के नाम पर एक से दो लाख रुपये तक वसूलता था। अब STF यह जांच कर रही है कि फर्जी अपंगता प्रमाणपत्र जारी करने में सरकारी अस्पतालों की भी कोई मिलीभगत तो नहीं थी। पूछताछ के आधार पर इस धांधली में शामिल एजेंसियों और अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

    गौरतलब है कि SSC देश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल करोड़ों परीक्षार्थी शामिल होते हैं। यही वजह है कि माफिया अक्सर इस परीक्षा को अपना निशाना बनाते रहे हैं। बीते वर्षों में बिहार, यूपी और दिल्ली से कई ऐसे गिरोह पकड़े जा चुके हैं। एक बार फिर यह मामला सामने आने के बाद परीक्षा की पारदर्शिता और लाखों युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    Amit Jaiswal of Begusarai arrested
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार ने घटाया GST, गिरिराज बोले शुक्रिया..जनता बोली- लूट के बाद दिखावा..
    Next Article बेगूसराय में 65 वर्षीय महिला के साथ मोहम्मद मुकर्रम ने किया रेप, परिवार को मारने की धमकी
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    By सुमन सौरबSeptember 24, 2026 2:06 pm

    Barauni Municipal Council CCTV Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में सीसीटीवी कैमरों की…

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.