Begusarai News

मानवता शर्मसार! बेगूसराय में 80 साल की वृद्ध महिला के साथ बलात्कार, झुग्गी में अकेली रहती है बुजुर्ग…

Begusarai News : बेगूसराय से एक अमानवीय घटना सामने आई है। 80 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद दरिंदों ने महिला के साथ मारपीट की। घायल बुजुर्ग विधवा महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग विधवा महिला एक झोपड़ीनुमा घर में अकेले रहती हैं। महिला के पति की कुछ माह पहले मौत हो गई है और इनका अपना कोई परिवार नहीं है। वह अपनी मायके में भैया-भाभी के साथ अकेली रहा करती हैं। बता दे की यह घटना के समय बुजुर्ग महिला अपनी भाभी से अलग झोपड़ीनुमा घर में सोई थीं। तभी रात में 2 हवसी बदमाशों ने पहले बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग महिला जैसे-तैसे अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रही हैं।

वही, इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बखरी पुलिस को सूचना मिली कि मंगलवार (17 सितंबर) को अज्ञात बदमाशों ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट और यौन शोषण किया है। सूचना के बाद बखरी डीएसपी के नेतृत्व में मामले की जांच पड़ताल की गई है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महिला के साथ अज्ञात दरिंदों ने पहले मारपीट और यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया है।

वही, इस घटना को लेकर बेगूसराय के पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया है कि घटना की सूचना के बाद FSL टीम को इस घटना की जानकारी दी गई है, वहीं महिला के मेडिकल जांच और इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच के लिए पुलिस टीम के नेतृत्व में सभी पहलुओं की जांच कर कारवाई की जा रही है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Related Articles

Back to top button