Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»‘भाई को बुलाकर मारा गया’, बेगूसराय में 3 युवकों को गोली मारी, एक की मौत, 2 की हालत गंभीर
    Begusarai News

    ‘भाई को बुलाकर मारा गया’, बेगूसराय में 3 युवकों को गोली मारी, एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 14, 2025 1:27 pmUpdated:July 14, 2025 1:52 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Crime News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Crime News : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन युवकों को गोली मार दी। इस सनसनीखेज वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास की बताई जा रही है, जो बेगूसराय रेलवे स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

    3 बाइक पर पहुंचे थे बदमाश

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। मृतक अमित कुमार (25) लोहिया नगर के स्वर्गीय छोटू महतो का पुत्र था। जानकारी के मुताबिक, वह रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर वसूली का ठेका संभालता था। वह अपने स्टाफ प्रिंस कुमार के साथ बैरियर पर बैठा था। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

    लगभग 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें अमित के अलावा प्रिंस कुमार और शुभम को भी गोली लगी। तीनों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अमित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    इलाके में दहशत, भारी पुलिस बल तैनात

    दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है। मौके पर खुद बेगूसराय एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक अमित के छोटे भाई अमर कुमार ने हत्या को पूरी तरह साजिशन करार दिया है।

    “मेरा भाई आमतौर पर बैरियर पर नहीं बैठता था, वह तो आज थोड़ी देर पहले ही घर से निकला था। उसे किसी बहाने से बुलाकर वहां बैठाया गया और पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया।”– मृतक अमित के छोटे भाई अमर कुमार

    अमर ने इस हत्या के पीछे आलोक, राहुल, प्रेमी, मनीष, विष्णु और चिंटू – का नाम लिया है और दावा किया है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर भाई की हत्या की साजिश रची थी। अमर के अनुसार, बैरियर वसूली के ठेके को लेकर पुराना विवाद चल रहा था और इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई।

    पिता की भी हो चुकी है हत्या

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक अमित के पिता छोटू महतो की भी करीब पांच साल पहले हत्या हो चुकी है। अब बेटे की भी इसी तरह गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार एक बार फिर उसी दुखद त्रासदी से गुजर रहा है। इधर, जिले में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बेहद व्यस्त इलाके और रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई इस फायरिंग की वारदात से साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।

    Begusarai Crime News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में BLO की लापरवाही पर कार्रवाई- गलत जानकारी देने पर प्राथमिकी दर्ज, शिक्षक सस्पेंड..
    Next Article बेगूसराय के नामी सर्जन डॉ. उमेश प्रसाद सिंह सड़क हादसे में घायल, NH-31 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना लापरवाही का जाल
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    By The Begusarai DeskSeptember 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय: जिले के भूमिहीन और वासभूमि रहित परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिला…

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.