Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : जनवरी में 1.63 करोड़ का जुर्माना, स्कूली परिवहन पर बड़ा फैसला…
Begusarai News : बेगूसराय में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में मंगलवार को कारगिल विजय सभा भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, यातायात नियमों के कड़े अनुपालन और बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर कई निर्देश जारी किए गए। जनवरी में 1.63 करोड़ रुपये का जुर्माना समीक्षा बैठक में बताया गया कि जनवरी 2026 के दौरान नियम उल्लंघन पर कुल 1.63 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर 309 और प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर…
Indian Oil Corporation Limited की बरौनी रिफाइनरी की सुरक्षा तथा पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति को लेकर सदर अनुमंडल प्रशासन ने निषेधाज्ञा की अवधि बढ़ा दी है। सदर एसडीओ अनिल कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत पहले 23 फरवरी तक लागू निषेधाज्ञा को अब 6 मार्च की सुबह 6 बजे तक प्रभावी कर दिया गया है। यह निषेधाज्ञा बरौनी रिफाइनरी के गेट संख्या 3D, 4A, 01B तथा रिफाइनरी टाउनशिप के आसपास 500 गज की परिधि में लागू रहेगी। प्रशासन के अनुसार, रिफाइनरी प्रबंधन की ओर से सूचना दी गई है कि विस्तार परियोजना BR-09 के अंतर्गत…
Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री के गिर जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोसी एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर-1 से रवाना हो रही थी, उसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा, जिससे मौके…
बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..
Begusarai News : बेगूसराय जिले से शिक्षा और बिजली विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के परिसर में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगे होने से करीब 640 बच्चों की जान पर हर समय खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है। पूरा मामला साहेबपुरकमाल प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नया जाफर नगर से जुड़ा है। विद्यालय परिसर में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है और स्कूल भवन के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की…
विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था
Begusarai News : नए साल की पूर्व संध्या पर बेगूसराय के तेघड़ा में हुए कुख्यात नक्सली दयानंद मालाकार उर्फ दमन के एनकाउंटर का मामला अब राजनीतिक गलियारों में गरमा गया है। बिहार विधान परिषद में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस मुठभेड़ पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे ‘पुलिसिया हत्या’ करार दिया। यह मुठभेड़ नहीं, हत्या थी : शशि सिंह RJD एमएलसी शशि सिंह ने सदन में अपनी जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि दयानंद मालाकार को पकड़कर उसकी हत्या की गई है। वह…
Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..
Begusarai News : बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महना बहियार (धनफर) में गुरुवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 28 वर्षीय युवक का शव लावारिस हालत में पाया गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान मंझौल पंचायत-02 (वार्ड संख्या 10, बाबा टोला) निवासी रामजीवन सिंह के पुत्र गणेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चेरियाबरियारपुर थाना पुलिस के साथ-साथ एसपी मनीष खुद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया…
बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…
Begusarai Home Guard : बिहार में सरकारी बहाली प्रक्रियाओं में शुचिता और पारदर्शिता को लेकर बिहार सरकार ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। बेगूसराय में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के नामांकन में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद, गृह विभाग ने कार्रवाई करते हुए जिला समादेष्टा अखिलेश कुमार ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नियमों को ताक पर रखकर बनी मेधा सूची बिहार गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत बेगूसराय में बहाली की प्रक्रिया चल रही थी। अगस्त 2025 में जब 422 रिक्तियों के विरुद्ध 612 उम्मीदवारों की मेधा सूची जारी…
बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश
Begusarai Sadar Hospital : बेगूसराय सदर अस्पताल में प्रस्तावित अत्याधुनिक बर्न वार्ड परियोजना के निर्माण में हो रही देरी पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्री सह स्थानीय सांसद के अपर निजी सचिव (APS) दिवाकर दुबे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के माध्यम से परियोजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करने और इसे शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। 5 साल बाद भी परियोजना अपूर्ण गौरतलब है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और BMSICL के बीच…
Barauni Refinery : भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध श्रमिक विकास परिषद ने बरौनी रिफाइनरी के भीतर पिछले 1 महीने से जारी मजदूरों के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। परिषद ने इसे मजदूरों के हक की लड़ाई के बजाय राजनीतिक लाभ लेने की एक सुनियोजित साजिश करार दिया है। इस संबंध में परिषद के एक शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और रिफाइनरी में लॉ एंड ऑर्डर (कानून-व्यवस्था) दुरुस्त करने की मांग की। अति संवेदनशील प्लांट में आंदोलन सुरक्षा के लिए खतरा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए परिषद के महामंत्री प्रबेन्द्र कुमार…
Begusarai News : घास काटने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, चारों आरोपी गिरफ्तार..
Begusarai News : बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घास काटने गई 15 वर्षीया एक किशोरी के साथ चार मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का प्रयास किया। हालांकि, किशोरी की बहादुरी और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा बहियार का है। खेत में ले जाकर पटकने का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता बहियार में घास काट रही थी। इसी दौरान मैदा बभनगामा निवासी चार युवक मोहम्मद जमानत, मोहम्मद अफताब, मोहम्मद मिस्टर और…
