Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : जनसुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी है। इस सूची में बेगूसराय के दो डॉक्टर को टिकट दिया गया है। पार्टी ने चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. मृत्युंजय कुमार और बखरी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से डॉ. संजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों नामों के ऐलान के साथ अब बेगूसराय जिले की तीन सीटें बछवाड़ा, तेघड़ा और साहेबपुरकमाल पर प्रत्याशी तय होने का इंतजार है। घोषणा के बाद डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि, जनसुराज का सबसे बड़ा मुद्दा बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी…
Begusarai News : बेगूसराय के तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में वामपंथी खेमे के अंदरूनी मतभेद एक बार फिर सतह पर आ गए हैं। सीपीआई की ओर से मौजूदा विधायक रामरतन सिंह को दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले के बाद महागठबंधन के सहयोगी दल राजद, कांग्रेस और सीपीआई के ही कई स्थानीय नेता खुलकर विरोध में आ गए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र कुंवर और राजद नेता रामेश्वर सहनी की अध्यक्षता में हुई महागठबंधन दलों की संयुक्त बैठक में यह नाराजगी साफ झलकी। बैठक का संचालन राजद नेता कामदेव यादव ने किया। इसमें उपस्थित सभी नेताओं ने एक स्वर…
Begusarai News : बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ‘सार्जन’ मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने 16 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है। अभय सिंह सार्जन ने बताया कि उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मुहर लगा दी है और उन्हें मटिहानी से चुनाव मैदान में उतरने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करेंगे और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संवाद शुरू कर दिया है। सार्जन ने कहा कि…
Begusarai News : जनसुराज पार्टी ने मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने प्रत्याशी के रूप में डॉ. अरुण कुमार को घोषित किया है। 72 वर्षीय डॉ. अरुण कुमार, रामदीरी के लवहरचक गांव निवासी और बम बहादुर सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की और 2004 में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना में एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर मेडिसिन के प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दी। 2015 में वे IGIMS के डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए। इसके अलावा, वे हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बनारस में प्रिंसिपल और पटना के…
Begusarai Crime News : बेगूसराय में एक महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार की देर शाम मंझौल थाना क्षेत्र के नित्यानंद चौक के समीप घटी। मृतका की पहचान रामबदन तांती की 32 वर्षीय बेटी नीतू कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीतू मंझौल की जानी-मानी वॉलीबॉल खिलाड़ी रही हैं। करीब सात साल पहले उनकी शादी हुई थी और छह वर्ष की एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही नीतू डिप्रेशन की समस्या से जूझ रही थीं और बीते कुछ वर्षों से…
Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बेगूसराय की सभी सात विधानसभाओं में आज से नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। जिले के सभी निर्वाचन कार्यालयों पर नामांकन को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पहले दिन किसी भी विधानसभा क्षेत्र से किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। अधिकारियों के मुताबिक आगामी दिनों में उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नामांकन से संबंधित सभी प्रपत्र और शपथ पत्र (प्रपत्र-26) आयोग की वेबसाइट https://eci.gov.in पर Menu >…
Begusarai Crime News : बेगूसराय जिले की जेल में बुधवार देर रात एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चक बिदुलिया गांव निवासी दिलखुश कुमार (23) के रूप में की गई है। दिलखुश पिछले दो वर्षों से एक हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में था। प्रेम प्रसंग से जुड़ा था मामला मामला वर्ष 2022 का है, जब तेघड़ा स्टेशन के पास दलसिंहसराय निवासी राजीव कुमार उर्फ कुंदन की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। वह अपनी पत्नी ब्यूटी कुमारी के साथ ससुराल जा रहा था। इस…
बेगूसराय में बढ़ता अपराध : दून पब्लिक स्कूल के चेयरमैन से मांगी रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी
Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब शहर के प्रतिष्ठित स्कूल के चेयरमैन को भी रंगदारी की धमकी दी जा रही है। मामला दून पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पंकज कुमार सिंह से जुड़ा है। अज्ञात बदमाशों ने उनसे रुपयों की रंगदारी की मांग करते हुए स्कूल पर हमला करने और जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़ित ने रतनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,…
खगड़िया बाल सुधार गृह में बेगूसराय के नाबालिग की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
Begusarai News : खगड़िया जिले के बाल सुधार गृह में मंगलवार शाम एक 15 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोभ गांव निवासी सुखदेव सिंह के पुत्र गौरव कुमार उर्फ कारे के रूप में हुई है। गौरव पिछले करीब 15 दिनों से खगड़िया के बाल सुधार गृह में बंद था। जानकारी के मुताबिक, उस पर ग्रामीण बैंक में चोरी करने का आरोप था और पुलिस ने उसके एक मित्र के बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार किया था। नाबालिग होने के कारण उसे जेल की जगह बाल…
Begusarai News : बिहार में जहां एक ओर विधानसभा चुनाव की गहमागहमी चरम पर है। नेता अपने-अपने सियासी समीकरण साधने में जुटे हैं, मंचों पर वादों की बारिश हो रही है। वहीं दूसरी ओर बेगूसराय के बलिया प्रखंड का शिवनगर गांव गंगा नदी की तेज धार में अपनी पहचान खोता जा रहा है। यहां के लोग वोट की नहीं, बल्कि अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं। भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर गांव में गंगा नदी का कटाव इस कदर भयावह हो चुका है कि लोगों की नींद, चैन और उम्मीद सबकुछ नदी की लहरों में बहने लगा है। बीते दो…
